Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today: शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में उतार-चढ़ाव भरा हफ्ता सुस्त चाल के साथ खत्म हुआ। बेंचमार्क US ट्रेजरी यील्ड 5% के स्तर को पार कर गई। इस बीच, कच्चे तेल की कीमतों में शुरुआती बढ़त खत्म हो गई, हालांकि कीमत $100 प्रति बैरल से ऊपर बनी रही, जिससे महंगाई को लेकर चिंताएं बनी रहीं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 12:53 PM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock market news : 2023 के बाद फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में पहली बढ़ोतरी के बाद,ट्रेडर्स लगातार बने महंगाई के जोखिम और ब्याज दरों की आगे की चाल पर नजर रखे हुए हैं

Market news : यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं। GIFT Nifty के संकेतों को देखते हुए,21 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स की शुरुआत सपाट या गिरावट के साथ होने की संभावना है। GIFT Nifty शुरुआती कारोबार में 23,341 के आसपास नीचे ट्रेड कर रहा था।

मार्केट ओवरव्यू

शुक्रवार को बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर IT शेयरों और टाटा ग्रुप के शेयरों में कमजोरी के कारण बेअसर हो गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 20 अंक गिरकर 74,294.96 पर बंद हुआ,जबकि निफ्टी 75.80 अंक बढ़कर 23,346.40 पर पहुंच गया। मार्केट ब्रेथ मजबूत रहा,जिसमें 1,452 शेयरों में गिरावट के मुकाबले 2,531 शेयरों में बढ़त देखी गई।

GIFT निफ्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें