Stock Market trend : 29 अप्रैल के आखिरी घंटे में बाजार ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ। हालांकि, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप इंडेक्स ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। FMCG,रियल्टी और ऑटो शेयरों में खरीदारी दिखी। तेल-गैस और IT इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। PSE इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 609 प्वाइंट चढ़कर 77,496 पर बंद हुआ। निफ्टी 182 प्वाइंट चढ़कर 24,178 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी फ्लैट 55,404 पर बंद हुआ। मिडकैप 43 प्वाइंट गिरकर 60,377 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी रही। बैंक निफ्टी के 14 में से 8 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं, रुपया 31 पैसे कमजोर होकर 94.85/$ पर बंद हुआ।
