Share Market Crash Today: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 24 फरवरी को एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंकों से अधिक गिर गया। वहीं निफ्टी ने भी करीब 200 अंकों का गोता लगाकर 22,600 के अहम स्तर को तोड़ दिया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 854.99 अंक टूटकर 774,456.07 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 243 अंकों की गिरावट के साथ 22,552.50 पर बंद हुआ है।
