Share Market Update: उतार-चढ़े कारोबार के बीच भारतीय शेयर बाजार सोमवार 25 सितंबर को लगभग सपाट बंद हुए। इसी के साथ बाजार में पिछले 4 दिनों से जारी गिरावट के सिलसिल पर ब्रेक लग गया। ब्रॉडर मार्केट हरे निशान में रहे। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.36% की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 22,000 करोड़ रुपये बढ़ गई। आज के कारोबार में सबसे अधिक तेजी रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और बैंकिंग शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ आईटी, टेक और कैपिटल गुड्स शेयरों में गिरावट रही।
