Stock Market Crash: शेयर बाजार में ₹10 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 930 अंक टूटकर बंद, निवेशक लहूलुहान

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 4 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1 फीसदी से अधिक क्रैश हो गए। ट्रंप के नए टैरिफ ऐलानों के बाद ग्लोबल लेवल पर ट्रेड वार शुरू होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे निवेशक सहमे हुए हैं। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 9.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए

अपडेटेड Apr 04, 2025 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market Update: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 403.55 लाख करोड़ हो गया

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार आज 4 अप्रैल को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1 फीसदी से अधिक क्रैश हो गए। ट्रंप के नए टैरिफ ऐलानों के बाद ग्लोबल लेवल पर ट्रेड वार शुरू होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे निवेशक सहमे हुए हैं। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी हाहाकार का आलम रहा। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों 3 फीसदी से अधिक टूट गए। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। आईटी, फार्मा, एनर्जी, कमोडिटी, कैपिटल गुड्स और रियल्टी शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 930.67 अंक या 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 75,364.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 340.70 अंक या 1.47 फीसदी टूटकर 22,909.40 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹9.78 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 4 अप्रैल को घटकर 403.55 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 3 अप्रैल को 413.33 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 9.78 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 9.78 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर 8.59 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा मोटर्स (Tata Motors), लार्सन एंड टुब्रो (L&T), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में 3.83 फीसदी से लेकर 6.15% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

वहीं सेंसेक्स के बाकी 6 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)के शेयरों में 1.59 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एचडीफएसी बैंक (HDFC Bank), नेस्ले इंडिया (Nestle India), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एशियन पेंट (Asian Paint) के शेयर 0.27 फीसदी से लेकर 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex194f

2,800 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,076 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,139 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,800 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 137 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 66 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 89 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex194

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Stock Market Crash: ₹9.5 लाख करोड़ स्वाहा... सेंसेक्स 930 अंक टूटा, इन 6 कारणों से शेयर बाजार क्रैश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।