Stock market view : जब तक निफ्टी 23950 के ऊपर है डरने की जरूरत नहीं, आदाणी ग्रुप के इस शेयर में हो सकती है बंपर कमाई

Stock market view : इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइज़र्स के पंकज रांदड़ का कहना है कि निफ्टी के लिए काफी अच्छा टोन सेट हो चुका है। पिछले पूरे हफ्ते मार्केट में काफी अच्छा यूफोरिया देखने मिला है। जब तक निफ्टी 23950 के ऊपर है कोई डरने वाली बात नहीं है

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 9:17 AM
Story continues below Advertisement
Nifty View : पंकज रांदड़ की राय है कि निफ्टी में 24420 के ऊपर एक अच्छा ब्रेकआउट देखने मिल सकता है। बाजार का अंडरटोन बुलिश है। यहां से आगे काफी बढ़िया मूव देखने को मिल सकता है

Stock market view : 16 अप्रैल को सेंसेक्स एक्सपायरी के दिन बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टोरल मोर्चे पर डिफेंस,मेटल और IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली,जिससे कुछ सपोर्ट मिला। वही, बैकिंग और ऑटो शेयरों में दबाव दिखा। कारोबार के अंत में निफ्टी 35 प्वाइंट गिरकर 24,197 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 123 प्वाइंट गिरकर 77,989 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी भी 216 प्वाइंट गिरकर 56,086 पर बंद हुआ।

निफ्टी व्यू

अब सवाल ये है कि आज बाजार की चाल कैसी रह सकती है। इस पर बात करने के लिए हमारे साथ हैं इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइज़र्स (EQUINOX Research & Advisors) के पंकज रांदड़। इनका कहना है कि निफ्टी के लिए काफी अच्छा टोन सेट हो चुका है। पिछले पूरे हफ्ते मार्केट में काफी अच्छा यूफोरिया देखने मिला है। जब तक निफ्टी 23950 के ऊपर है कोई डरने वाली बात नहीं है। इसके करीब गिरावट पर खरीदारी की सलाह होगी। निफ्टी में 24420 के ऊपर एक अच्छा ब्रेकआउट देखने मिल सकता है। बाजार का अंडरटोन बुलिश है। यहां से आगे काफी बढ़िया मूव देखने को मिल सकता है। जिओपॉलिटिकल टेंशन कम हुआ है। इसके चलते बाजार में काफी बढ़िया परफॉर्मेंस देखने मिल रहा है।


बैंक निफ्टी व्यू

अगर बैंक निफ्टी की बात करें तो जब तक यह 55400 के ऊपर ट्रेड कर रहा है इसमें काफी बढ़िया मोमेंटम देखने को मिल सकता है। अभी फिलहाल 200 डे मूविंग एवरेज के आसपास आकर ये थोड़ा ठहरता जरूर नजर आया है। लेकिन ऐसा लगता है कि 56700 के ऊपर जाने पर इसमें एक बड़ा ब्रेकआउट दिखेगा। जब तक यह 55400 के नीचे नहीं जाता तब तक इसमें गिरावट का कोई डर नहीं है। अगर बैंक निफ्टी 55900 55850 के आसपास कहीं मिले तो खरीदारी की सलाह रहेगी।

Market cues : बाजार में शॉर्ट टर्म तेजी का रुझान बरकरार, Nifty के लिए 24100-24 000 के दायरे में तत्काल सपोर्ट

आज का टॉप पिक

आज के लिए अपना पसंदीदा स्टॉक बताते हुए पंकज रांदड़ ने कहा कि उनको अदाणी पोर्ट्स काफी अच्छा दिख रहा है। इसका चार्ट सेटअप काफी शानदार है। कल भी इसमें काफी बढ़िया मोमेंटम देखने को मिला। इस स्टॉक में आज भी काफी अच्छी तेजी आने की उम्मीद है। इसको ध्यान में रखते हुए अदाणी पोर्ट्स के फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह रहेगी। 1550 के आसपास इसको खरीदें की सलाह रहेगी। 1520 रुपए का एक स्टॉप लॉस लगाएं। स्टॉक में 1600 रुपए का टारगेट हासिल हो सकता है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।