Get App

Stock Market view : आगे बाजार में अच्छी तेजी की उम्मीद, बैंक और फार्मा शेयर दिखाएंगे कमाल

Stock Market view :जेएम फाइनेंसियल सर्विज के पीएमएस मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चतुरमोहता ने कहा कि बाजार में पिछले दो महीनों में स्मॉल और मिडकैप शेयरों में काफी अच्छी रिकवरी आई है। बाजार की यह रिकवरी व्यापक आधार पर आई है। कल का दिन एक अपवाद के रूप में देखा जा सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 24, 2026 पर 2:45 PM
Stock Market view : आगे बाजार में अच्छी तेजी की उम्मीद, बैंक और फार्मा शेयर दिखाएंगे कमाल
Stock Market view :आशीष चतुरमोहता ने कहा कि उनको फार्मा सेक्टर में सीडीएमओ से जुड़े शेयर भी काफी अच्छे लग रहे हैं। इस स्पेस में तेजी के आने के संकेत दिखने लगे हैं

Stock Market view : बुधवार,24 जून के दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी की बढ़त देखने के मिल रही है। बैंकिंग और IT शेयरों की अगुवाई में निफ्टी 24,050 के स्तर को पार कर गया है। दोपहर 1:35 बजे के आसपास सेंसेक्स 905.41 अंक या 1.19 प्रतिशत बढ़कर 77,106.09 पर और निफ्टी 242.10 अंक या 1.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,066.20 पर दिख रहा था। प्राइवेट बैंक,IT और रियल्टी शेयरों का प्रदर्शन अच्छा दिख रहा है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। इंडिया VIX निचले स्तर पर बना हुआ है, जो बाजार में उतार-चढ़ाव कम होने का संकेत है।

ऐसे में बाजार पर बात करते हुए जेएम फाइनेंसियल सर्विज के पीएमएस मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष चतुरमोहता ने कहा कि बाजार में पिछले दो महीनों में स्मॉल और मिडकैप शेयरों में काफी अच्छी रिकवरी आई है। बाजार की यह रिकवरी व्यापक आधार पर आई है। कल का दिन एक अपवाद के रूप में देखा जा सकता है। कल हमारे बाजारों पर ग्लोबल मार्केट के कमजोरी का असर देखने को मिला था।

कल के कारोबार में एआई और सेमीकंडक्टर ट्रेड में ग्लोबल स्तर पर आई कमजोरी का असर हमारे बाजारों पर भी रहा। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में मजबूत होकर 101 के पार चला गया है। इसका असर भी बाजार दिखा। इसके साथ ही यूएस बॉन्ड यील्ड भी 4 फीसदी के आसपास है। यह बाजार के लिए एक निगेटिव प्वाइंट है। लेकिन अगर एआई ट्रेड में कोई भी रिवर्सल शुरू होता है तो उसका क्लियर बेनिफिट इंडियन मार्केट्स को देखने को नजर आएगा। क्योंकि इंडिया ने पिछले दो सालों में कोई बड़ा परफॉर्मेंस नहीं दिखाया है। वास्तव में हमारे बाजार ने दूसरे बाजारों की तुलना में काफी कमजोर प्रदर्शन किया है। ऐसे में यहां से एआई ट्रेड में रिवर्सल आते ही हमें लगता है इंडियन मार्केट्स के अंदर में एक अच्छी बढ़त देखने को नजर आएगी। हमें बाजार में यह बिल्डिंग बनती हुई नजर आनी शुरू भी हो चुकी है।

बैंकिंग शेयरों पर बात करते हुए आशीष चतुरमोहता ने कहा कि वे ICICI बैंक पर ओवरवेट पोजीशन मेंटेन रख रहे हैं। क्रेडिट ग्रोथ के एनवायरमेंट को देखें तो ICICI बैंक और Axis बैंक इन दोनों ही बैंक्स की क्रेडिट ग्रोथ काफी मजबूत रही है। इसके अलावा रिटेल, कॉर्पोरेट और SME लेंडिंग में तेजी से भी इनको फायदा होगा। इस पूरे स्पेस में ICICI बैंक सबसे अच्छी बढ़त बनाए रखने की स्थिति में है। ICICI बैंक के भाव भी इस समय काफी अच्छे लग रहे हैं। यह बैंक काफी फोकस्ड अप्रोच के साथ काम कर रहा है। इस फायदा रिटर्न रेशियो पर साफ नजर आएगा। इस स्टॉक में वर्तमान भाव पर पोजीशन बढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही एक्सिस बैंक का सेटअप भी अच्छा दिख रहा है। इसमें भी खरीदारी की सलाह होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें