Get App

Stock market view : निफ्टी में जल्द ही 24900 का लेवल मुमकिन, कैपिटल मार्केट का ये शेयर कर सकता है मालामाल

Stock market view : प्रॉफिट मार्ट सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड आशीष बहेती ने कहा कि जिस हिसाब से मार्केट ने रिकवर किया है उसे देख कर लग रहा है कि बाजार सीज़ फायर आगे बढ़ने और शांति लौटने की उम्मीद कर रहा है। ऐसे में निफ्टी लॉन्ग जाने की ही सलाह होगी। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स में भी कल हमें 9% का कूलडाउन देखने को मिला

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 10:07 AM
Stock market view : निफ्टी में जल्द ही 24900 का लेवल मुमकिन, कैपिटल मार्केट का ये शेयर कर सकता है मालामाल
Nifty View : चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह का कहना है कि हाल की तेज़ तेज़ी के बाद,बाज़ार में ऊपरी स्तरों पर कुछ ठहराव या मुनाफ़ा-वसूली देखने को मिल सकती है

Stock market view : अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच, 16 अप्रैल को अमेरिकी और ईरानी शांति समझौते की उम्मीदों के चलते भारतीय बाजारों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 555 अंक यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 78,670 के आसपास और निफ्टी 158 अंक यानी 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 24,385 के करीब कारोबार कर रहा है। उधर अच्छे ग्लोबल संकेतों से कल भी बाजार में जोश देखने को मिला था। सेंसेक्स-निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी 5 हफ्तों के बाद 24,200 के पार बंद हुआ था।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल, कहां हो सकती है कमाई

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह का कहना है कि कुल मिलाकर बाज़ार के मौजूदा माहौल से संकेत मिल रहा है कि अज हमें तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार होता दिख सकता है। बाजार को अच्छे ग्लोबल संकेतों से सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि,हाल की तेज़ तेज़ी के बाद,बाज़ार में ऊपरी स्तरों पर कुछ ठहराव या मुनाफ़ा-वसूली देखने को मिल सकती है। आगे की तेज़ी के लिए निफ्टी के लिए 24,450–24,500 के दायरे के ऊपर टिके रहना बेहद अहम होगा।

प्रॉफिट मार्ट सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड आशीष बहेती का कहना है कि बुधवार को हमें एक अच्छा ट्रेडिंग सेशन देखने को मिला। कल निफ्ट्टी की 50 कंपनियों में से 47 कंपनियां ग्रीन में ट्रेड करती दिखी। सिर्फ एक डॉक्टर रेड्डीज में 1% से ज्यादा की गिरावटरही। बाजार का ओवरऑल स्ट्रक्चर काफी अच्छा बना हुआ है। हमे बहुत बार देखने को मिला है कि जब निफ्टी चला है तो या तो बैंक निफ्टी रेड में रह रहा है या फिर निफ्टी आईटी रेड में रह रहा है। लेकिन दोनों ही अप पॉजिटिव साइड में थे। इसके अलावा कल की तेजी में रिलायंस का भी कंट्रीब्यूशन रहा। ब्रॉड बेस इंडेक्स की ब्रेथ भी अच्छी रही, उसमें काफी अच्छी बाइंग देखने को मिली। कल एक स्ट्रांग रिकवरी वाला दिन था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें