Stock Market : मनीकंट्रोल ने तीन ऐसे स्टॉक्स को पिक किया है, जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है। इन शेयरों में बजाज फाइनेंस, PCBL और MCX India शामिल हैं। ये स्टॉक्स 6 अक्टूबर को निफ्टी 500 इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त हासिल करने वालों में से थे। बीते शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 364 अंक उछलकर 65,996 पर और निफ्टी फिफ्टी 108 अंक बढ़कर 19,654 पर पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी और 0.8 फीसदी की तेजी देखी गई।
इन तीन शेयरों में PCBL सबसे अधिक लाभ में रहा। शुक्रवार को यह स्टॉक 7.55 फीसदी बढ़कर 197 रुपये पर पहुंच गया। इसने वॉल्यूम में कई गुना उछाल के साथ डेली चार्ट पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसके अलावा, स्टॉक ने की मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज - EMA) से काफी ऊपर कारोबार किया, और लगातार तीसरे सेशन में हायर टॉप, हायर बॉटम फॉर्मेशन देखने को मिला। वहीं, वीकली स्केल पर मजबूत वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना, इसमें 17 फीसदी की ग्रोथ हुई।
MCX India ने एवरेज से अधिक वॉल्यूम के साथ डेली स्केल पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है। शुक्रवार को स्टॉक 5.06 फीसदी बढ़कर 2,047.95 रुपये पर बंद हुआ और की मुविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड किया। 25 सितंबर को लॉन्ग डाउनवर्ड रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन को ब्रेक करने के बाद 1900 रुपये ने स्टॉक के लिए एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम किया है।
बजाज फाइनेंस तीसरे स्थान पर रहा, जो 4 फीसदी चढ़कर 8,168.55 रुपये पर पहुंच गया, और हेल्दी वॉल्यूम के साथ डेली टाइमफ्रेम पर मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। अगस्त में 200-डे ईएमए के करीब गिरने के बाद से रुक-रुक कर करेक्शन और कंसोलिडेशन को छोड़कर स्टॉक अपट्रेंड में रहा है।
क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह
चार्टएनालिटिक्स के Foram Chheda ने बताया है कि सोमवार को निवेशकों को इन शेयरों में किस तरह की स्ट्रेटेजी अपनीनी चाहिए।
निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे 8,650 रुपये के लेवल के करीब पोटेंशियल टारगेट की उम्मीद करते हुए अपना पोजीशन बनाए रखें। हालांकि, अगर कीमत 7,850 रुपये से नीचे गिरती है, तो सावधानी बरती जानी चाहिए और तब एग्जिट की स्ट्रेटेजी अपनाई जा सकती है।
निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे 220-225 रुपये के हायर टारगेट की उम्मीद करते हुए अपनी होल्डिंग बनाए रखें। हालांकि, अगर कीमत 180 रुपये के स्तर से नीचे आती है तो सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इस स्थिति में मुनाफावसूली की जा सकती है।
वर्तमान में स्टॉक में अपवर्ड मोमेंट फिर से शुरू होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं, साथ ही ट्रेडिंग वॉल्यूम में बढ़ोतरी से तेजी के रुझान को बल मिल रहा है। PSAR इंडिकेटर भी खरीदारी का संकेत दे रहे हैं। निवेशक 1980 रुपये के लेवल के आसपास स्टॉक खरीदने पर विचार कर सकते हैं, जिसका टारगेट 2,200 रुपये के करीब हायर रेंज है। वहीं, स्टॉप-लॉस 1910 रुपये के स्तर से नीचे बनाए रखना है।