Get App

Stock Market Holiday: अगले हफ्ते 4 दिन ही खुलेगा बाजार, जानिए कब रहेगी बकरीद की छुट्टी

Stock Market Holiday: अगले हफ्ते शेयर बाजार सिर्फ चार दिन खुलेगा। बकरीद की छुट्टी की तारीख को लेकर निवेशकों में काफी भ्रम था, जिस पर अब तस्वीर साफ हो गई है। जानिए NSE और BSE किस दिन बंद रहेंगे और छुट्टी के दौरान किन वैश्विक घटनाओं पर नजर रखना जरूरी होगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 24, 2026 पर 9:23 PM
Stock Market Holiday: अगले हफ्ते 4 दिन ही खुलेगा बाजार, जानिए कब रहेगी बकरीद की छुट्टी
बकरीद के मौके पर 28 मई 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों में कारोबार नहीं होगा।

Stock Market Holiday: बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टी को लेकर लोगों के बीच चल रहा भ्रम अब दूर हो गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर 28 मई 2026 को गजेटेड अवकाश घोषित किया है। पहले यह छुट्टी 27 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन चांद दिखने की संभावनाओं को देखते हुए तारीख में बदलाव किया गया। यह फैसला दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए लागू होगा।

शेयर बाजार कब रहेगा बंद?

छुट्टी की तारीख बदलने के बाद निवेशकों के बीच यह सवाल बना हुआ था कि NSE और BSE किस दिन बंद रहेंगे। अब इस पर भी तस्वीर साफ हो गई है। बकरीद के मौके पर 28 मई 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों में कारोबार नहीं होगा। यानी इस दिन शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा और किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी।

मई में कितने दिन बंद रहा बाजार?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें