Stock Markets- खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन, यह अहम इवेंट तय करेंगे बाजार की आगे की दिशा

Stock Market- आज निफ्टी में Tata Motors के नतीजे आने वाले हैं। इसके अलावा वायदा बाजार से Balrampur Chini, Deepak nitrite और Godrej Properties समेत 8 कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं

अपडेटेड Nov 09, 2022 पर 9:59 AM
Stock Markets- खबरों के दम पर इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। लेकिन सबसे पहले जानते है कि आज भारतीय बाजार की शुरुआत कैसी रही है। बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 152.22 अंक यानी 0.25 फीसदी की हल्की बढत के साथ 61337.37 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 50.50अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 18253.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं 7 नवंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1948.51 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 844.20 करोड़ रुपए की बिकवाली ।

    खबरों के दम पर इन शेयरों पर दिख सकता है आज एक्शन

    कोल इंडिया पर फोकस


    लोअर ब्लेंडेड रियलाइजेशन से नतीजों में कमी आई है। ब्लेंडेड रियलाइजेशन 1872 प्रति टन अनुमान के मुकाबले 1781 प्रति टन रहा है।

    फोकस में BPCL

    जुलाई-सितंबर तिमाही में 304.2 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज किया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 2,841 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 26% बढ़कर 1.28 लाख करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी की मार्जिन 1.2% रही है। दूसरी तिमाही में कंपनी की ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) 16.8 डॉलर प्रति बैरल रही है।

    फोकस में JUBILANT FOODWORKS

    30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 के दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 9.8 फीसदी की बढ़त के साथ 131.5 करोड़ रुपये पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 119.8 करोड़ रुपये पर रहा था। कंपनी के मुनाफे में सालाना और तिमाही दोनों आधार पर बढ़त देखने को मिली है। बतातें चलें कि वर्तमान वित्त वर्ष यानी जून तिमाही में कंपनी के 112.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में Jubilant Foodworks की रेवेन्यू में सालाना आधार पर 16.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 1,116.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,301.5 करोड़ रुपये पर आ गई है।

    फोकस में GODREJ CONSUMER

    Q2 में विज्ञापन खर्च 49% बढ़ा है। घरेलू ब्रांडेड वॉल्यूम में 5% की गिरावट रही है। सभी सेगमेंट के मार्जिन पर दबाव रहा है। अफ्रीका कारोबार में आय ग्रोथ अच्छी रही है। इंडोनेशिया कारोबार में दबाव बरकरार है। होम केयर सेगमेंट में 2% की ग्रोथ रही है। पर्सनल केयर में 18% की शानदार ग्रोथ रही।

    फोकस में MRF

    कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 32 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और 130 करोड़ रुपये पर रही है। कंपनी को उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के कारण घाटा उठाना पड़ा है। सितंबर तिमाही मे कंपनी की आय सालाना आधार पर 4,908 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,826 करोड़ रुपये पर आ गई है। कंपनी के बोर्ड ने 31 मार्च 2023 को खत्म होने वाले वित्त वर्ष के लिए 3 रुपये प्रति शेयर (30 फीसदी) अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

    PB Fintech फोकस में

    Policybazaar की इस पेरेंट कंपनी ने दूसरी तिमाही में 186.63 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज किया है। पिछले कारोबारी साल के सामान तिमाही में ये 204.44 करोड़ रुपए पर था। ऑपरेशन से कंपनी की आय 573.5 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी ने भरोसा जताया है कि चौथी तिमाही से कामकाजी मुनाफा पॉजिटिव रह सकता है।

    फोकस में SUN PHARMA

    मोहाली यूनिट को USFDA ने OAI कैटेगरी में डाला है। USFDA की ओर से आगे भी कार्रवाई मुमकिन है। 3-12 अगस्त की जांच में 6 आपत्तियां जारी की थीं।

    फोकस में BEL

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ करार किया है। I-CBTC डेवलेपमेंट के लिए करार किया है।

    GODREJ PROP पर फोकस

    पुणे के पास Mundhwa में 12 एकड़ जमीन खरीदी है। प्रीमियम हाउसिंग प्रोजेक्ट डेवलप करेगी

    आज क्या है खास

    आज से 11 नवंबर तक Five Star Business Finance का IPO खुलेगा। इसके लिए 450-474 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय हुआ है।

    आज निफ्टी में Tata Motors के नतीजे आने वाले हैं। इसके अलावा वायदा बाजार से Balrampur Chini, Deepak nitrite और Godrej Properties समेत 8 कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं।

    Tech Mahindra में आज 18 रुपए के स्पेशन डिविडेंड का एक्स-डेट है।

    आज से 11 नवंबर तक Archean Chemical Industries का IPO खुल रहा है। IPO के जरिए कंपनी 1460 करोड़ रुपए जुटाएगी। इसके लिए 386-407 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय हुआ है।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।