Get App

Stock Markets: सही वक्त पर खरीदारी करने से होगी करोड़ों की कमाई, जानिए सही वक्त का पता कैसे चलेगा

मार्केट में गिरावट खरीदारी का अच्छा मौका होता है। लेकिन, सवाल है कि मार्केट में कितनी गिरावट को खरीदारी के लिए बेस्ट टाइम मानना चाहिए? मार्केट से जुड़े कुछ डेटा है जिनकी मदद से इस सवाल का जवाब मिल सकता है। ये डेटा सबके लिए उपलब्ध हैं

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 10:27 AM
Stock Markets: सही वक्त पर खरीदारी करने से होगी करोड़ों की कमाई, जानिए सही वक्त का पता कैसे चलेगा
किसी स्टॉक को कम प्राइस पर खरीदने पर ही बड़ी कमाई की संभावना बनती है।

मार्केट अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आ चुका है। यह गिरावट कई लोगों के लिए खरीदारी का बड़ा मौका है। किसी स्टॉक को बॉटम (सबसे कम प्राइस) पर खरीदने का आइडिया बहुत लुभावना है। मान लीजिए आप किसी स्टॉक को उसके बॉटम के नजदीक खरीदते हैं तो कीमतों में रिकवरी आने पर आप दूसरों से पहले मुनाफा कमाने की स्थिति में होंगे। इसलिए अगर आपका दिमाग यह कहता है कि मार्केट बहुत ज्यादा गिर चुका है तो उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

इनवेस्टर्स को खराब खबरों से घबराने की जरूरत नहीं है। सच यह है कि मार्केट में गिरावट सिर्फ एक शुरुआत है। मार्केट से जुड़े डेटा आपको कुछ संकेत देते हैं। मार्केट वाइड पॉजिशन लिमिट (MWPL) इनमें से एक है। दूसरा, मार्जिन फंडिंग (MTF) है। तीसरा मार्जिन सेलिंग है। चौथा ओवरहेड सप्लाई है। ये डेटा मार्केट को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

MWPL

इससे ग्रीड और फियर का पता चलता है। यह बताता है कि ट्रेडर्स ने सेबी की तरफ से तय एक्सपोजर लिमिट का कितना इस्तेमाल किया है। मार्केट वाइड पॉजीशन जितना ज्यादा होगा मार्केट में उतना ही ज्यादा ग्रीड होगा। अभी के डेटा से यह पता चलता है कि रिटेल ट्रेडर्स अब भी उम्मीद रख रहे हैं और लॉन्ग पोजीशंस बनाए हुए हैं। ऐसे में यह संभावना बनती है कि एक साथ बड़ी संख्या में ट्रेडर्स मार्केट से एग्जिट कर सकते हैं। ऐसा तब होता है जब बड़ी संख्या में ट्रेडर्स एक साथ मार्केट से एग्जिट करते हैं। इससे कीमतों में बड़ी गिरावट आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें