शेयर बाजारों में 29 अप्रैल को अच्छी तेजी दिखी। ऐसे में मार्केट्स एक्सर्ट्स ने चार अलग-अलग कैटेगरी में बेहतरीन स्टॉक्स चुने हैं। ऑटो और आईटी सेक्टर में खरीदारी की सलाह दी गई है, जबकि हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में लंबी अवधि के लिए बड़ा लक्ष्य रखा गया है।

शेयर बाजारों में 29 अप्रैल को अच्छी तेजी दिखी। ऐसे में मार्केट्स एक्सर्ट्स ने चार अलग-अलग कैटेगरी में बेहतरीन स्टॉक्स चुने हैं। ऑटो और आईटी सेक्टर में खरीदारी की सलाह दी गई है, जबकि हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में लंबी अवधि के लिए बड़ा लक्ष्य रखा गया है।
1. सस्ता ऑप्शन: हुंडई मोटर्स (Hyundai Motor)
ऑटो स्पेस में आज अच्छी खरीदारी देखी जा रही है। आशीष बहेती ने निचले स्तरों से रिकवरी को देखते हुए हुंडई पर दांव लगाने की सलाह दी है।
रणनीति: 1860 की कॉल (Call Option) खरीदें।
टारगेट: ₹75 और ₹85
स्टॉप-लॉस: ₹55
2. FNO सुपरस्टार: इंफोसिस (Infosys)
आईटी सेक्टर में आज टर्नअराउंड देखने को मिल रहा है। सचिन जी का मानना है कि इंफोसिस में 'शॉर्ट स्क्वीज़' (Short Squeeze) नजर आ रहा है।
रणनीति: फ्यूचर्स में फ्रेश लॉन्ग पोजीशन बनाएं।
टारगेट: ₹1220 से ₹1255
स्टॉप-लॉस: ₹1159
3. चार्ट का चमत्कार: इंडसइंड बैंक (Indusind Bank)
दिग्गज विश्लेषक प्रकाश गाबा ने इंडसइंड बैंक के चार्ट पर भरोसा जताया है। उनके अनुसार, आने वाले दिनों में यहाँ ऊंचे स्तर देखने को मिल सकते हैं।
रणनीति: लॉन्ग पोजीशन बनाएं।
टारगेट: ₹925
स्टॉपलॉस: ₹900
4. मिडकैप फंडा: आधार हाउसिंग फाइनेंस (Aadhar Housing Finance)
धर्मेश कांत ने हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर से आधार हाउसिंग को चुना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बजट आवंटन बढ़ने का सीधा फायदा इस कंपनी को मिलेगा।
आउटलुक: कंपनी का एयूएम (AUM) ग्रोथ 22-25% रहने की उम्मीद है और वैल्यूएशन बजाज हाउसिंग के मुकाबले काफी आकर्षक है।
टारगेट (1 साल): ₹600
डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।