Stock Of The Day : नतीजों के बाद L&T के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है और यह शेयर आज का हीरो ऑफ द डे नजर आ रहा है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 102.20 रुपए यानी 2.67 फीसदी की बढ़त के साथ 3935 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज इंट्राडे में इसने 3,978.20 रुपए का हाई लगाया है। स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी है। फिलहाल इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 2,502,121 शेयर के आसपास और मार्केट कैप 553,805 करोड़ रुपए दिख रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 4,440 रुपए है।
L&T ने क्यों पकड़ी रफ्तार?
पहली तिमाही के नतीजों के बाद यह शेयर जोर से भागा है। पहली तिमाही में कंपनी का नेट मुनाफा 14% बढ़कर 4123 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, इसकी कामकाजी आय 6.7% बढ़कर 67942 करोड़ रुपए रही है। जबकि, कंपनी का EBITDA 3.2% घटकर 6116 करोड़ करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं,EBITDA मार्जिन पिछले साल के 9.9% के मुकाबले 9% पर रहा है। कंपनी की ग्रोथ में EU ऑफशोर और प्राइवेट सेक्टर का योगदान रहा है।
इस अवधि में कंपनी के ऑर्डर इनफ्लो में सालाना आधार पर 14% की बढ़ोतरी हुई है। इंडस्ट्रियल कैपेक्स से भी ऑर्डर इनफ्लो में इजाफा हुआ है। हालांकि, वेस्ट एशिया में कंपनी का कारोबार कमजोर रहा है। पहली तिमाही में ऑर्डर बुक 82 अरब डॉलर का हो गया है। इसमें सालाना आधार पर 27 फीसदी की ग्रोथ रही है।
कंपनी की मैनेजमेंट कमेंट्री मे कहा गया है कि कंपनी का ऑर्डर इनफ्लो सालाना आधार पर 14% बढ़ा है। इंटरनेशनल ऑर्डर में सालाना आधार पर 27% की बढ़ोतरी नजर आई है। वित्त वर्ष 2027 का पूरा गाइडेंस बरकरार है। रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य 10-12% पर कायम है। EBITDA मार्जिन गाइडेंस भी 7.8% पर बरकरार है। मिडिल ईस्ट में कोई प्रोजेक्ट रद्द नहीं हुआ है। सप्लाई चेन लागत पर ग्राहकों से बातचीत जारी है।
CLSA ने L&T पर आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ 4842 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि ऑर्डर,रिकरिंग E&C मार्जिन और वर्किंग कैपिटल में सरप्राइज देखने को मिला है। हालांकि, एक्जीक्यूशन थोड़ा फीका रहा है। लेकिन कंपनी के FY31 प्लान पर पूरा भरोसा कायम है। कंपनी ने AI और इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ा दांव लगाया है। ग्रीन टेक और केमिकल्स में कंपनी के लिए बेहतर मौके हैं।
जेफरीज ने L&T पर खरीदारी की राय के साथ 5000 रुपए प्रकि शेयर का लक्ष्य दिया है। इस ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी का Q1 EBITDA अनुमान से 8% कमजोर रहा है। एक्जीक्यूशन में सुस्ती से नतीजों पर दबाव देखने को मिला है। ग्लोबल तनाव घटा तो शेयर में तेज वापसी संभव है। शेयर में 4278 रुपए का स्तर छूने की संभावना है।
गोल्डमैन सैच्स (GOLDMAN SACHS) की राय
GOLDMAN SACHS ने इस शेयर पर खरीदारी की राय के साथ 4370 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।