Stock Of The Day : नतीजों के बाद L&T के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है और यह शेयर आज का हीरो ऑफ द डे नजर आ रहा है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 102.20 रुपए यानी 2.67 फीसदी की बढ़त के साथ 3935 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज इंट्राडे में इसने 3,978.20 रुपए का हाई लगाया है। स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ तेजी है। फिलहाल इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 2,502,121 शेयर के आसपास और मार्केट कैप 553,805 करोड़ रुपए दिख रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 4,440 रुपए है।
