Market trend: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच रिकवरी की भी कोशिश हो रही है, खासकर मिडकैप और स्मॉलकैप में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई है। निफ्टी और बैंक निफ्टी में दबाव कायम है। तेल-गैस और मेटल शेयरों में तेजी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूत नजर आ रहा है। नाल्को, हिंडाल्को और SAIL 2-3 फीसदी ऊपर हैं। वहीं JSW एनर्जी, NHPC, MGL, पेट्रोनेट LNG भी 2-4 फीसदी चढ़े हैं। कैपिटल मार्केट शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। BSE का शेयर दो दिन में करीब 12 फीसदी दौड़ा है।
