Stock Picks : 10 सितंबर को उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी पर सबसे ज़्यादा बढ़त वाले शेयरों में पावर ग्रिड कॉर्प, HDFC लाइफ, ONGC, भारती एयरटेल और HDFC बैंक शामिल हैं, जबकि गिरावट वाले शेयरों में HCL टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, हिंडाल्को, JSW स्टील और आयशर मोटर्स शामिल हैं। दोपहर 1:35 बजे के आसपास सेंसेक्स 4.5 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 74,768.72 पर और निफ्टी 0.80 अंक या 0.00 प्रतिशत बढ़कर 23,432.30 पर दिख रहा था।
मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि मार्केट में हमें लगातार गिरावट देखने को मिल रही। जिन अहम सपोर्ट लेवल्स से मार्केट के रिकवर होने की उम्मीद थी वहीं पर मार्केट फेल हुआ है और आज भी मार्केट निफ्टी 23600 के नीचे ट्रेड कर रहा है। ऐसे खास टेक्निकल फॉर्मेशन में हमें हमेशा पिछले हाई को वेटेज देना चाहिए और जब तक मार्केट प्रीवियस हाई क्रॉस ना करे तब तक ये डाउन ट्रेंड जारी रह सकता। ऐसा लगता है कि निफ्टी 23,000 तक भी गिर सकता। इस के बीच अगर कोई ट्रेंड लाइन का सपोर्ट आ रहा है तो वह 23,200 के आसपास है। लेकिन ओवरऑल ऐसा लग रहा है कि जब तक मार्केट प्रीवियस हाई को क्रॉस नहीं करेगा तब तक प्रेशर बना रहेगा।
बैंक निफ्टी की बात करें तो इसने 56,000 के करीब सपोर्ट लिया है। लेकिन ओवरऑल अगर इसके फॉर्मेशन को देखें तो इसमें कोई बड़ी एक्टिविटी हमें नहीं दिख रही है। ऐसे लगता है कि निफ्टी ही मार्केट का ट्रेंड तय करेगा। अगर निफ्टी में जान आएगी तो ऑटोमेटिकली बैंक निफ्टी और बाकी के इंडेक्स भी सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे।
श्रीकांत चौहान की टॉप पिक्स
अपने पसंदीदा सेक्टर और शेयर पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि इस समय फार्मा सेक्टर में मजबूती दिख रही है। इस सेक्टर के डिवीज लैब्स और साई लाइफ में काफी अच्छी तेजी रही है। फार्मा के कुछ और स्टॉक्स हैं जिनमें तेजी बन सकती है। ग्लैंड फार्मा ऐसा ही एक शेयर है, हालांकि आज इसमें गिरावट आई है और यह 2975 रुपए के आसपास दिख रहा है। लेकिन ओवरऑल इसके टेक्निकल फॉर्मेशन को देखें तो हमें लगता है कि इन्हीं लेवल्स के करीब 2950-2975 रुपए के रेंज में बढ़िया सपोर्ट है। वापस से ये स्टॉक 3200-3300 रुपए तक के लेवल्स दिखा सकता है।
फार्मा में ही एक और शेयर अच्छा लग रहा है। यह है टोरेंट फार्मा अभी यह एक रेंज में है लेकिन ऐसा लगता है कि यह जल्दी ही हमें 5300-5500 रुपए के लेवल्स दिखा सकता है।
इसके अलावा मेटल्स में भी कुछ हरकत दिख रही है क्योंकि डॉलर इंडेक्स अभी भी 99 के थोड़ा नीचे है। ऐसे में मेटल्स को थोड़ा सपोर्ट मिल सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए हिंदुस्तान कॉपर अच्छा लग रहा है। यहां पर तेजी का ट्रेड लिया जा सकता है। इस शेयर को 530-540 रुपए के रेंज में खरीदे, 525 का स्टॉप लॉस रखें। यह स्टॉक वापस से एक बार 555-560 रुपए तक के लेवल्स हासिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।