Stock picks: ल्यूपिन क्रॉस करेगा 2000 रुपए का लेवल, बजाज फाइनेंस और यूबीएल में भी होगी बंपर कमाई -अनुज सिंघल

Market trend:बाजार में अब कहां कमाई हो सकती है और किन शेयरों में दिख सकता है एक्शन इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बजाज फाइनेंस और यूबीएल में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। PI इंडस्ट्रीज, टाटा पावर, बाटा और ल्यूपिन भी फोकस में रह सकते हैं

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 1:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Buzzing stocks:देश में कंज्यूमर सेंटिमेंट कमजोर है। भीषण गर्मी का बिक्री पर असर देखने को मिल रहा है। ऊंची एम्पलॉयी कॉस्ट और टेक्नोलॉजी में निवेश का बाटा के EBITDA पर असर हुआ है

Stock markets: तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार में रिकवरी का मूड में निफ्टी में करीब एक परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है। ONGC, HDFC बैंक, L&T और रिलायंस ने बाजार में जोश भर दिया है। निफ्टी बैंक भी 50,000 को होल्ड कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में बाजार में अब कहां कमाई हो सकती है और किन शेयरों में दिख सकता है एक्शन इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बजाज फाइनेंस और यूबीएल में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। PI इंडस्ट्रीज, टाटा पावर, बाटा और ल्यूपिन भी फोकस में रह सकते हैं।

बजाज फाइनेंस (BAJAJ FINANCE) : बजाज फाइनेंस पर अनुज ने कहा कि ये शेयर आर या पार स्थिति में पहुंच गया है। बजाज फाइनेंस 200 WMA पर पहुंच गया है। शेयर के लिए मार्च 2020 के ट्रेंडलाइन पर सपोर्ट है। 3 बार से इसी स्तर से बाउंसबैक दिखा है। पिछले कुछ दिनों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। PCR एक तिमाही के शिखर पर है।

यूबीएल (UBL)


अनुज का कहना है कि ये शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। स्टॉक 100 DMA सपोर्ट पर आया है। कल 100 DMA पर अच्छी खरीदारी हुई। कल करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। वायदा में भी शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

फोकस में PI इंडस्ट्रीज (ग्रीन सिगनल)

कंपनी का मार्जिन 28% (CNBC TV18 पोल 24.2%) रहा है। मुनाफे में लगातार सुधार के साथ 15% रेवेन्यू ग्रोथ कायम है। मुनाफा 8% बढ़कर 2069 पर आ गया है जो पिछले साल का समान अवधि में 1901 करोड़ रुपए पर था। EBITDA 24 फीसदी बढ़कर 2069 करोड़ रुपए पर रहा है। OPM 25% के मुकाबले 28% पर और PAT 17% बढ़कर 448 करोड़ रुपए पर रहा है। एग्रीकेम एक्सपोर्ट में 14% की ग्रोथ हुई है। नए प्रोडक्ट्स में 24% की ग्रोथ हुई है।

फोकस में टाटा पावर (ग्रीन सिगनल)

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। Q1FY25 में आय 13.7 फीसदी बढ़ी है। मुनाफा फ्लैट रहा है। EBITDA 21.9% बढ़ा है। मार्जिन 19.4% से बढ़कर 20.7% रहा है। कंपनी को कोयले की कीमतों में नरमी से फायदा मिला है। रीन्यूएबल एनर्जी IPPs के मुनाफे में गिरावट आई है।

फोकस में बाटा (रेड सिगनल)

देश में कंज्यूमर सेंटिमेंट कमजोर है। भीषण गर्मी का बिक्री पर असर देखने को मिल रहा है। ऊंची एम्पलॉयी कॉस्ट और टेक्नोलॉजी में निवेश का EBITDA पर असर हुआ है। जमीन बेचने से मिली एकमुश्त रकम से मुनाफा बढ़ा है। रेवेन्यू 1.4% घटकर 945 करोड़ रुपए पर रहा है। ग्रॉस मार्जिन 56.6 फीसदी रही है। EBITDA 22.8% घटकर 185 करोड़ रुपए पर रहा है। मार्जिन 25.0% से घट कर 19.6% फीसदी पर रहा है।

निवेशकों के लिए बाजार में शानदार मौके, ट्रेडर्स दोनों तरफ के ट्रेड लेने के लिए रहें तैयार : अनुज सिंघल

ल्यूपिन पर फोकस (ग्रीन सिगनल)

Q1FY25 में 17.58 का EPS रहा है। नतीजे अनुमान से कहीं अच्छे रहे हैं। मुनाफा उम्मीद से कहीं बेहतर रहा है। मार्जिन कई तिमाहियों के शिखर पर है। अमेरिका और भारत के बाजारों में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। रेवेन्यू 16.3 फीसदी बढ़कर 5600 करोड़ रुपए पर रहा है। मुनाफा 452 करोड़ से बढ़कर 801 करोड़ रुपए पर रहा है। अनुज ने कहा कि वे 650 रुपए के लेवल से ल्यूपिन पर पॉजिटिव हैं। हर लेवल पर कहा, ल्यूपिन 2000 रुपए का लेवल क्रॉस करेगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।