Stock Picks : सोमवार को कारोबारी हफ्ते की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। सुबह भारी बिकवाली के चलते बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली, लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी लौटने से बाजार ने अच्छी रिकवरी की। हालांकि,अंत में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट लाल निशांन पर ही बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 443 प्वाइंट गिरकर 77,709 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 96 प्वाइंट गिरकर 24,239 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी रही। PSU बैंक शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। फार्मा और एनर्जी इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। PSE के साथ मेटल शेयरों में खरीदारी आई। हालांकि प्राइवेट बैंक और ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला।
बैंक निफ्टी 576 प्वाइंट गिरकर 57,945 पर बंद हुआ। मिडकैप 374 प्वाइंट चढ़कर 62,802 पर बंद हुआ। वहीं, रुपया 17 पैसे कमजोर होकर 96.45/$ पर बंद हुआ।
जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल
बाजार की चाल पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि कल गैप डाउन के बाद भी निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ने ही 20 डे मूविंग एवरेज के आसपास सपोर्ट लिया। वहां पर थोड़ा बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिला है। हालांकि ये बिल्कुल सही है कि निफ्टी पर 24,375 से 24,450 की रेंज में एक बहुत ही स्ट्रांग रेजिस्टेंस बन गया है। लेकिन फिर भी लोअर लेवल पर लगातार खरीदारी आ रही है। ऐसे में लगता है कि अगर कोई ट्रेड लेना है तो वह लॉन्ग साइड पर ही होना चाहिए। निफ्टी जब तक 20 डे मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड करता रहेगा इसमें आगे बढ़ने की उम्मीद बनी रहेगी। अपनी लॉन्ग पोजीशन में बने रह सकते हैं। आपके जो स्टॉप लॉस है वह 24,100 के नीचे रहेंगे और टारगेट 24,450 के आसपास के रहेंगे।
तरह बैंक निफ्टी में भी आप अपनी पोजीशन को होल्ड कर सकते हैं। 57,500 के स्टॉप लॉस से पोजीशन को होल्ड करें। सबसे पहले तो आपको 58,500 को ही टारगेट करना है। लेकिन अगर वो ब्रेक हो गया तो उसके ऊपर आपको करीब-करीब 600 से 700 अंकों की रैली और देखने को मिल सकती है।
मानस जायसवाल का पहला रेमेंडेशन JSW एनर्जी पर है। यहां पर डेली चार्ट्स पर हायर टॉप हायर बॉटम्स का कन्फर्मेशन मिला है और स्टॉक ने अपने 10-20 डे मूविंग एवरेज को बढ़िया वॉल्यूम्स के साथ फिर से हासिल कर लिया है। ऐसे में JSW एनर्जी में ₹559 का स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी करेंगे। इसमें हमें ₹580 तक के टारगेट्स मिल सकते हैं।
इनका दूसरा स्टॉक REC का है। अगर आप देखें तो इस स्टॉक ने अपने 200 डे मूविंग एवरेज को कल फिर से रिगेन कर लिया। यहां पर रैली बन बन सकती है। स्टॉक में करंट लेवल्स पर खरीदारी करें। ₹358 का स्टॉप लॉस लगा लें। इसमें ₹370 तक के टारगेट्स पॉसिबल हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।