Get App

Stock Picks : इंडेक्स में लॉन्ग साइड पर ही बनेगा पैसा, इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई-मानस जायसवाल

Stock Picks : मानस जायसवाल ने कहा कि कल गैप डाउन के बाद भी निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ने ही 20 डे मूविंग एवरेज के आसपास सपोर्ट लिया। वहां पर थोड़ा बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिला है। हालांकि ये बिल्कुल सही है कि निफ्टी पर 24,375 से 24,450 की रेंज में एक बहुत ही स्ट्रांग रेजिस्टेंस बन गया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 21, 2026 पर 8:26 AM
Stock Picks : इंडेक्स में लॉन्ग साइड पर ही बनेगा पैसा, इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई-मानस जायसवाल
Stock Picks: मानस जायसवाल ने कहा बैंक निफ्टी में आप अपनी पोजीशन को होल्ड कर सकते हैं। 57,500 के स्टॉप लॉस से पोजीशन को होल्ड करें। सबसे पहले तो आपको 58,500 को ही टारगेट करना है

Stock Picks : सोमवार को कारोबारी हफ्ते की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई। सुबह भारी बिकवाली के चलते बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली, लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी लौटने से बाजार ने अच्छी रिकवरी की। हालांकि,अंत में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट लाल निशांन पर ही बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 443 प्वाइंट गिरकर 77,709 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 96 प्वाइंट गिरकर 24,239 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी रही। PSU बैंक शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। फार्मा और एनर्जी इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। PSE के साथ मेटल शेयरों में खरीदारी आई। हालांकि प्राइवेट बैंक और ऑटो शेयरों में दबाव देखने को मिला।

बैंक निफ्टी 576 प्वाइंट गिरकर 57,945 पर बंद हुआ। मिडकैप 374 प्वाइंट चढ़कर 62,802 पर बंद हुआ। वहीं, रुपया 17 पैसे कमजोर होकर 96.45/$ पर बंद हुआ।

जानिए आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

बाजार की चाल पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि कल गैप डाउन के बाद भी निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ने ही 20 डे मूविंग एवरेज के आसपास सपोर्ट लिया। वहां पर थोड़ा बाइंग इंटरेस्ट देखने को मिला है। हालांकि ये बिल्कुल सही है कि निफ्टी पर 24,375 से 24,450 की रेंज में एक बहुत ही स्ट्रांग रेजिस्टेंस बन गया है। लेकिन फिर भी लोअर लेवल पर लगातार खरीदारी आ रही है। ऐसे में लगता है कि अगर कोई ट्रेड लेना है तो वह लॉन्ग साइड पर ही होना चाहिए। निफ्टी जब तक 20 डे मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड करता रहेगा इसमें आगे बढ़ने की उम्मीद बनी रहेगी। अपनी लॉन्ग पोजीशन में बने रह सकते हैं। आपके जो स्टॉप लॉस है वह 24,100 के नीचे रहेंगे और टारगेट 24,450 के आसपास के रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें