Get App

इलेक्शन के मौके पर दिग्गजों का स्टॉक सेलेक्शन, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

NMDC के स्टॉक में prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने इलेक्शन के पहले खरीदारी करने की राय दी है। उन्होंने कहा कि इसमें 226 के स्तर के आस-पास खरीदारी की जा सकती है है। इसमें 300 तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें इलेक्शन के बाद भी 2-3 महीनों के अंदर तेजी देखने को मिल सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2024 पर 2:44 PM
इलेक्शन के मौके पर दिग्गजों का स्टॉक सेलेक्शन, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
TATA POWER पर JM Financial Services के आशीष चतुरमोहता ने इलेक्शन स्टॉक के रूप में 429 रुपये के आस-पास खरीदारी की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 520 रुपये के टारगेट नजर आ सकते हैं

Stock selection on Elections: देश चुनावी खुमार में डूब चुका है। इसी रंग में हमारा सहयोगी चैनल CNBC-आवाज़ भी सराबोर होता हुआ दिख रहा है। CNBC-आवाज़ की हमेशा से कोशिश रही है कि देश में कोई भी रंग चढ़ा हो आपको हर कीमत पर फायदा होना चाहिए। इसी सोच के साथ यहां एक खास सेगमेंट लेकर आए हैं। इसका नाम ELECTION STOCKS है। ELECTION STOCKS में चैनल की कोशिश होगी ऐसे शेयर बताने की जिनमें आप चुनाव से पहले सौदा बनाएं। नई सरकार में बड़ी कमाई के मौके बनें। आज दो एक्सपर्ट्स प्रकाश गाबा और आशीष चतुरमोहता ने इलेक्शन में सिलेक्शन के लिहाज दो स्टॉक्स सुझाये हैं। जानते हैं उनके नाम और टारगेट प्राइस

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का इलेक्शन स्टॉक - NMDC

प्रकाश गाबा ने कहा इलेक्शन पहले उन्हें एनएमडीसी का स्टॉक अच्छा लग रहा है। इस समय ये करीब 226 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसमें 300 तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। ये इलेक्शन के बाद भी होल्ड किये जाने वाला स्टॉक है। इसमें इलेक्शन के बाद 1 तिमाही तक पोजीशन बनाये रखी जा सकती है। ये जब तक 215 के ऊपर बना हुआ है। इसमें तेजी बरकरार रहेगी। हालांकि उन्होंने इसमें 200 रुपये पर स्टॉपलॉस की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि एनएमडीसी के स्टॉक में 25 रुपये का रिस्क है तो 75 रुपये का रिवार्ड भी नजर आ रहा है, लिहाजा इलेक्शन स्टॉक के रूप में इसमें खरीदारी करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें