Stock Tips: भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर है। ग्लोबल इंवेस्टमेंट ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने करीब सात महीने बाद भारतीय शेयर बाजार पर अपना रुख बदलते हुए रेटिंग को दोबारा ओवरवेट कर दिया है। इससे पहले ने अप्रैल में ईरान युद्ध के दौरान बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों और बाजार में भारी बिकवाली के बीच भारत की रेटिंग को घटाकर अंडरवेट कर दी थी। अब ब्रोकरेज को भारतीय बाजार में निवेश के बेहतर मौके नजर आ रहे हैं। 9 नवंबर को जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में इसका कहना है कि कुछ स्ट्रक्चरल मजबूती के दम पर फिलहाल बाकी एशियाई बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार दमदार दिख रहा है।
इस कारण फिर भारतीय मार्केट पर ओवरवेट
एचएसबीसी ने अप्रैल में भारतीय बाजार की रेटिंग को दो बार घटाया था और पहले ओवरवेट से न्यूट्रल, फिर न्यूट्रल से अंडरवेट। ब्रोकरेज फर्म ने कच्चे तेल में उबाल के चलते भारी बिकवाली को देखते हुए ऐसा किया था। फिर इसके बाद जुलाई में एचएसबीसी ने रेटिंग को वापस न्यूट्रल किया तो एनर्जी की कीमतों में गिरावट और खपत की मजबूती के दम पर सेंसेक्स के लिए इस साल के आखिरी का टारगेट 80500 से बढ़ाकर 84000 कर दिया था। अब ब्रोकरेज फर्म ने रेटिंग को बढ़ाकर फिर ओवरवेट कर दिया है।
एचएसबीसी का कहना है कि सितंबर तिमाही में कंपनियों की कमाई काफी मजबूत रही। इसके अलावा हाल ही में बाजार में आई गिरावट के बीच निफ्टी 50 अपने 52-हफ्तों के निचले स्तर तक टूट गया था, और फिर वहां से रिकवर हुआ, जिससे वैल्यूएशन बढ़िया हो गए हैं। इस कारण ब्रोकरेज फर्म बुलिश है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि एआई स्टॉक्स के दबदबे वाले एशियाई बाजारों के बीच भारत में
डाईवर्सिफिकेशन और कम उठा-पटाक वाले निवेश का विकल्प मिलता है। एचएसबीसी ने तो भारत की रेटिंग बढ़ाने के साथ-साथ चीन की रेटिंग को ओवरवेट से घटाकर न्यूट्रल कर दिया है, क्योंकि वहीं कोई खास कैटेलिस्ट नहीं दिख रहा है।
एचएसबीसी ने भारत की रेटिंग बढ़ाई है लेकिन यह भी कहा कि तेल की ऊंची कीमतें और अल नीनो (El Nino) अभी भी शेयर मार्केट के लिए अहम रिस्क बने हुए हैं। हालांकि इनसे पूरे मार्केट के सेंटीमेंट पर कोई बहुत बड़ा निगेटिव असर पड़ने की आशंका कम है। भारतीय मार्केट में एचएसबीसी को बैंकिंग, इंडस्ट्रियल्स, कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी, इंश्योरेंस शेयरों और हॉस्पिटल कंपनियों में मौके दिख रहे हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।