Get App

Stock Tips: सात महीने बाद घरेलू मार्केट पर HSBC ओवरवेट, इन 5 सेक्टर्स पर दांव

Stock Tips: निफ्टी 50 (Nifty 50) पिछले हफ्ते 22,500 के निचले स्तर से रिकवर होकर 25000 के पार पहुंच गया। अब ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने सात महीने बाद फिर भारतीय मार्केट को ओवरवेट रेटिंग दी है। जानिए इसकी वजह और किन पांच सेक्टर में शानदार कमाई हो सकती है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 09, 2026 पर 12:38 PM
Stock Tips: सात महीने बाद घरेलू मार्केट पर HSBC ओवरवेट, इन 5 सेक्टर्स पर दांव
Stock Tips: एचएसबीसी ने अप्रैल में भारतीय बाजार की रेटिंग को दो बार घटाया था। अब सात महीने बाद रेटिंग फिर ओवरवेट कर दी है। सात ही पांच अहम सेक्टर पर दांव लगाया है।

Stock Tips: भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर है। ग्लोबल इंवेस्टमेंट ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने करीब सात महीने बाद भारतीय शेयर बाजार पर अपना रुख बदलते हुए रेटिंग को दोबारा ओवरवेट कर दिया है। इससे पहले ने अप्रैल में ईरान युद्ध के दौरान बढ़ती कच्चे तेल की कीमतों और बाजार में भारी बिकवाली के बीच भारत की रेटिंग को घटाकर अंडरवेट कर दी थी। अब ब्रोकरेज को भारतीय बाजार में निवेश के बेहतर मौके नजर आ रहे हैं। 9 नवंबर को जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में इसका कहना है कि कुछ स्ट्रक्चरल मजबूती के दम पर फिलहाल बाकी एशियाई बाजारों की तुलना में भारतीय बाजार दमदार दिख रहा है।

इस कारण फिर भारतीय मार्केट पर ओवरवेट

एचएसबीसी ने अप्रैल में भारतीय बाजार की रेटिंग को दो बार घटाया था और पहले ओवरवेट से न्यूट्रल, फिर न्यूट्रल से अंडरवेट। ब्रोकरेज फर्म ने कच्चे तेल में उबाल के चलते भारी बिकवाली को देखते हुए ऐसा किया था। फिर इसके बाद जुलाई में एचएसबीसी ने रेटिंग को वापस न्यूट्रल किया तो एनर्जी की कीमतों में गिरावट और खपत की मजबूती के दम पर सेंसेक्स के लिए इस साल के आखिरी का टारगेट 80500 से बढ़ाकर 84000 कर दिया था। अब ब्रोकरेज फर्म ने रेटिंग को बढ़ाकर फिर ओवरवेट कर दिया है।

एचएसबीसी का कहना है कि सितंबर तिमाही में कंपनियों की कमाई काफी मजबूत रही। इसके अलावा हाल ही में बाजार में आई गिरावट के बीच निफ्टी 50 अपने 52-हफ्तों के निचले स्तर तक टूट गया था, और फिर वहां से रिकवर हुआ, जिससे वैल्यूएशन बढ़िया हो गए हैं। इस कारण ब्रोकरेज फर्म बुलिश है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि एआई स्टॉक्स के दबदबे वाले एशियाई बाजारों के बीच भारत में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें