Stock to Buy: कम समय में 40% मुनाफा चाहिए तो इस शेयर पर लगा सकते हैं दांव

विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर को कवर करना शुरू किया है। उसने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इस शेयर के लिए 888 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका असर 31 अगस्त को शेयर पर दिखा

अपडेटेड Aug 31, 2026 पर 4:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह शेयर MSCI India Standard Index का हिस्सा बनने जा रहा है।

अगर आप जोरदार रिटर्न वाले किसी शेयर की तलाश में हैं तो लेंसकार्ट सॉल्यूशंस पर दांव लगा सकते हैं। विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस शेयर को कवर करना शुरू किया है। उसने इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इस शेयर के लिए 888 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका असर 31 अगस्त को शेयर पर दिखा। यह शेयर 4.23 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।

लेंसकार्ट के शेयरों में 5 फीसदी तक उछाल

Lenskart Solutions के शेयर 31 अगस्त को एक समय 5 फीसदी तक चढ़ गए थे। बीते एक साल में यह शेयर 64 फीसदी चढ़ा है। नोमुरा ने इस शेयर के लिए जो टारगेट प्राइस दिया है, उससे इस शेयर में करीब 40 फीसदी का उछाल आ सकता है। सीएनबीसी-टीवी18 ने बताया है कि इस शेयर के लिए 888 रुपये का टारगेट प्राइस इसे कवर करने वाले 23 एनालिस्ट्स के टारगेट प्राइसेज में सबसे ज्यादा है।


 MSCI India Standard Index में शामिल होगा शेयर

नोमुरा ने कहा है कि लेंसकार्ट भारत के अनऑर्गेजनाइज्ड प्रिस्क्रिप्शन आईवियर कैटेगरी में मार्केट लीडर बन गई है। कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 5 फीसदी है, जो दूसरी सबसे बड़ी कंपनी की बाजार हिस्सेदारी की दोगुनी है। MSCI इंडेक्स में होने वाले बदलाव से भी लेंसकार्ट के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। यह शेयर MSCI India Standard Index का हिस्सा बनने जा रहा है।

इस शेयर 35 करोड़ डॉलर का निवेश हो सकता है

MSCI India Standard Index में लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का वेटेज 0.3 फीसदी हो सकता है। इसका मतलब है कि इस शेयर में 35.2 करोड़ डॉलर का निवेश हो सकता है। कंपनी के करीब 5.7 करोड़ शेयर खरीदे जा सकते हैं, जो शेयर की एवरेज ट्रेडिंग वॉल्यूम का करीब 13 गुना है। बीते एक महीने में यह शेयर 15 फीसदी चढ़ा है।

नवंबर 2025 में आया था कंपनी का आईपीओ 

लेंसकार्ट का आईपीओ नवंबर 2025 में आया था। कंपनी ने 402 रुपये की कीमत पर निवेशकों को शेयर एलॉट किए थे। शेयर इश्यू प्राइस से 1.74 फीसदी कम पर 395 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लेकिन दिसंबर के आखिर से शेयर की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। 31 अगस्त को शेयर की कीमत ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई।

शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर दिखा दबाव 

शेयर बाजारों में 31 अगस्त को दबाव देखने को मिला। निफ्टी 0.39 फीसदी यानी 95 अंक गिरकर 24,080 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.40 फीसदी यानी 307 अंक बढ़कर 76,957 पर क्लोज हुआ। हालांकि, बैंक निफ्टी में उछाल दिखा। बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी दिखी। सरकारी बैंक और प्राइवेट बैंकों के शेयर अच्छी तेजी के साथ बंद हुए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।