Stock to Invest: 61% चढ़ सकता है यह शेयर, ब्रोकरेज ने लगाया दांव, आपके पास है?

Stock to Invest: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल्स दी जा रही है जो अपने रिकॉर्ड हाई से तीन ही महीने में 38% टूट चुका है। हालांकि अब रिकवरी का दौर वापस आ गया और ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर का मानना है कि मौजूदा लेवल से यह 61% ऊपर चढ़ सकता है। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और ब्रोकरेज इस पर इतना बुलिश क्यों है

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 12:21 PM
PSP Projects ने मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 65% की बढ़ोतरी के साथ ₹1100 करोड़ के एग्जीक्यूशन रन रेट की उम्मीदों पर वित्त वर्ष 2026 में ₹3000-₹3100 करोड़ के रेवेन्यू गाइडेंस को बरकरार रखा है।

Stock to Invest: शुक्रवार को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो पीएसपी प्रोजेक्ट्स के शेयरों पर निवेशकों की नजरें रहेंगी क्योंकि ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने इसके लिए जो टारगेट प्राइस फिक्स किया है, वह मौजूदा लेवल से 61% अपसाइड है। 24 मार्च की रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म ने इस पर बुलिश रुझान जताया और लगातार मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में दो दिनों में यह करीब 5% उछल पड़ा। अभी की बात करें तो बुधवार को बीएसई पर यह 3.59% की बढ़त के साथ ₹638.50 (PSP Projects Share Price) पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 6.51% चढ़कर ₹656.50 तक पहुंच गया था।

PSP Projects पर क्यों है ब्रोकरेज बुलिश?

दिग्गज कंस्ट्रक्शन कंपनी पीएसपी प्रोजेक्ट्स ने मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 65% की बढ़ोतरी के साथ ₹1100 करोड़ के एग्जीक्यूशन रन रेट की उम्मीदों पर वित्त वर्ष 2026 में ₹3000-₹3100 करोड़ के रेवेन्यू गाइडेंस को बरकरार रखा है। वित्त वर्ष 2027 के लिए मैनेजमेंट ने ₹4500–₹5000 करोड़ के रेवेन्यू का लक्ष्य किया है और वित्त वर्ष 2028 से सालाना आधार पर 20–25% के सालाना ग्रोथ की उम्मीद जताई है।


कंपनी का ऑर्डर फ्लो मजबूत बना हुआ है जोकि वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीने में ₹5000 करोड़ पर पहुंच चुका है और कंपनी को उम्मीद है कि मार्च 2026 तिमाही में ₹4000-₹5000 करोड़ और वर्ष 2027 में ₹6000-₹8000 करोड़ का ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर के मुताबिक बिड पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है जिससे आने वाले समय में ग्रोथ की मजबूत संभावनाएं दिख रही हैं।

इसकी बैलेंस शीट में करीब ₹350 करोड़ का कर्ज है लेकिन लिक्विडिटी में सुधार हो रहा है और कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 तक कर्ज-मुक्त होने का लक्ष्य रखा है। ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक वर्किंग कैपिटल में अच्छा सुधार होने की उम्मीद है और कंपनी का लक्ष्य साइकिल को करीब 30 दिनों तक लाने का है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि वित्त वर्ष 2022-25 में सालाना 12% की सुस्त ग्रोथ के बाद अब वित्त वर्ष 2026-28 में इसके सालाना 30% के CAGR से बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म ने इसे ₹1028 के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की रेटिंग दी है।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

पीएसपी प्रोजेक्ट्स के शेयरों ने निवेशकों को करारा झटका दिया है। पिछले साल 14 नवंबर 2025 को यह ₹1030.80 पर था जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल चार ही महीने में यह 44.02% टूटकर 9 मार्च 2026 को ₹577.00 पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस महीने अब तक पीएसपी प्रोजेक्ट्स का शेयर 12% से अधिक कमजोर हुआ है।

NHPC को बोर्ड से मिली ₹8000 जुटाने की मंजूरी, 27 मार्च को शेयरों पर रहेगी शेयरों पर नजर

SpaceX IPO: Elon Musk दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में, बढ़ी स्पेस स्टॉक्स की मांग, 16% तक उछल पड़े शेयर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।