Stocks in news: कमजोर नतीजों ने दिया झटका, ACC पर बना दबाव, एक्सपर्ट्स की भी मिलीजुली राय

ACC stock price : ACC का शेयर 13.40 रुपए यानी 0.51 फीसदी की कमजोरी के साथ 2590 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 2,614.75 रुपए और दिन का लो 2,525 रुपए है। बेहतर ईंधन लागत का फायदा मोटे तौर पर उच्च कच्चे माल और 'अन्य' लागतों के चलते ऑफसेट हो गया है

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 12:44 PM
ACC Q1 : कंपनी का EBITDA 770 करोड़ रुपए से घटकर 679 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, EBITDA मार्जिन 14.8 फीसदी से घटकर 13.2 फीसदी पर रहा है

ACC Stock Price : 30 जून 2024 को खत्म हुई पहली तिमाही में ACC के नतीजे कमजोर रहे हैं। इस अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालान आधार पर 466 करोड़ रुपए से घटकर 359.7 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 371 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 5201 करोड़ रुपए से घटकर 5,154.9 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 4,982 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। इस अवधि में कंपनी का EBITDA 770 करोड़ रुपए से घटकर 679 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, EBITDA मार्जिन 14.8 फीसदी से घटकर 13.2 फीसदी पर रहा है। पहली तिमाही में कंपनी का सेल्स वॉल्यूम 10.2 mt रहा है। हालांकि इसके 9.7 mt पर रहने का अनुमान लगाया गया था।

स्टॉक की चल पर नजर डालें तो 12.15 बजे के आसपास एनएसई पर ACC का शेयर 13.40 रुपए यानी 0.51 फीसदी की कमजोरी के साथ 2590 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज का इसका दिन का हाई 2,614.75 रुपए और दिन का लो 2,525 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 2,844 रुपए और मार्केट कैप 48,631 रुपए है। वहीं, ट्रेडिंग वॉल्यूम 674,550 शेयर के आसपास दिख रहा है।

ACC पर जेफरीज की राय


जेफरीज ने ACC पर BUY कॉल देते हुए 3045 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। पहली तिमाही में आय में बढ़त के चलते EBITDA उम्मीद के मुताबिक ही रहा है। पहली तिमाही में वॉल्यूम में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़त हुई है। 2-2.5 फीसदी तिमाही गिरावट के अनुमान के मुकाबले तिमाही आधार पर रियलाइजेशन 3 फीसदी कम रही है। PAT 380 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 360 करोड़ पर रहा है। उच्च मूल्यह्रास के कारण सालाना आधार पर इसमें 22 फीसदी की गिरावट आई है। नकदी स्तर में भी कमी आई है।

Stock picks: नतीजों के बाद करीब 6% भागा ये दिग्गज FMCG स्टॉक, क्या आपके पोर्टफोलियो को भी कर रहा गुलज़ार?

ACC पर मॉर्गन स्टेनली की राय

ACC पर मॉर्गन स्टेनली ने 'Equal-Weight' कॉल देते हुए 2,930 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। पहली तिमाही में वॉल्यूम (सीमेंट + क्लिंकर) में सालाना आधार पर 9 फीसदी के बढ़ रही है। पहली तिमाही की वॉल्यूम सालाना आधार पर 4 फीसदी के अनुमान से बहुत ज्यादा रहे। रियलाइजेशन कमजोर रहा। इसमें तिमाही आधार पर 1.5 फीसदी की गिरावट के पूर्वानुमान की तुलना में 3.1 फीसदी तिमाही दर तिमाही गिरावट हुई है। ईंधन लागत ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। बेहतर ईंधन लागत का फायदा मोटे तौर पर उच्च कच्चे माल और 'अन्य' लागतों के चलते ऑफसेट हो गया है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।