Get App

Stocks in the news : खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल, हरगिज न चूके इनसे नजर

Stocks in the news:कैसीनो श्रृंखला डेल्टा कॉर्प को जुलाई 2017 से मार्च 2022 तक ब्याज और जुर्माने के साथ 11139.61 करोड़ रुपये की कथित कर देनदारी के भुगतान के लिए जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय, हैदराबाद से नोटिस मिली है। ऐसा न करने पर कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। श्री रेणुका शुगर्स उत्तर प्रदेश में भी अपने कारोबार का विस्तार करने जा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2023 पर 7:31 AM
Stocks in the news : खबरों के दम पर इन शेयरों में रहेगी हलचल, हरगिज न चूके इनसे नजर
Stocks in the news : सरकारी स्वामित्व वाली आरईसी ने सुजलॉन एनर्जी के बोर्ड से अपने नामांकित सदस्ट अजय माथुर को वापस बुला लिया है। सुजलान द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाए जाने के बाद ये फैसला लिया गया है

Stocks in the news : शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर। आज खबरों वाला पहला स्टॉक है स्टेट बैंक ऑफ इंडिया। देश के सबसे बड़े बैंक ने अपना चौथा इंफ्रा बांड जारी करके 10,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इन बांड़ों की कूपन रेट 7.49 फीसदी है। इस इश्यू में प्रॉविडेंट, पेंशन फंड, बीमा कंपनियों, म्यूचुअल फंड और कई कॉरपोरेट्स ने निवेश किया है। बांड से होने वाली आय का इस्तेमाल इंफ्रा स्ट्रक्चर के विकास और अफोर्डेबल हाउसिंग के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा।

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel): कंपनी ने भारत में स्क्रैप श्रेडिंग यूनिट लगाने के लिए किए एक ज्वाइंटवेंचर करार को खत्म करने के लिए नेशनल स्टील होल्डिंग (एनएसएचएल) के साथ टर्मिनेशन करार पर हस्ताक्षर किए है। इसके अलावा कंपनी ने एनएसएल ग्रीन रीसाइक्लिंग में एनएसएचएल की 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए एनएसएचएल के साथ भी एक समझौता किया है। इस लेनदेन के बाद, एनएसएल जेएसडब्ल्यू स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।

श्री रेणुका शुगर्स (Shree Renuka Sugars): श्री रेणुका शुगर्स उत्तर प्रदेश में भी अपने कारोबार का विस्तार करने जा रही है। इसके लिए कंपनी 235.5 करोड़ रुपये में अनामिका शुगर मिल्स का अधिग्रहण करने के लिए एक करार करेगी। इस करार के लिए कंपनी को अपने बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।

वैभव ग्लोबल (Vaibhav Global): कंपनी की सहायक कंपनी टीजेसी लिमिटेड (यूके) ने यूनाइटेड किंगडम में एक टेलीशॉपिंग ब्रांड, आइडियल वर्ल्ड के एसेट्स को अधिग्रहित करने के लिए एक करार किया है। इस करार के तहत शॉप टीजेसी आइडियल वर्ल्ड के आईपी अधिकार, प्रसारण अधिकार, स्टूडियो उपकरण के साथ-साथ दूसरी एसेट्स का अधिग्रहण करेगी। यह अधिग्रहण कंपनी के आंतरिक स्रोतों के जरिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें