Get App

लोकसभा चुनावों से पहले कैसी रहती है Nifty और Bank Nifty की चाल, किन स्टॉक्स में दिखता है दम?

Goldman Sachs की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सात लोकसभा चुनावों में से चार में मतदान से पहले के 6 महीनों में Nifty 50 में 10 फीसदी से तेजी देखने को मिली। हालांकि, इस बार स्टॉक मार्केट्स की तस्वीर अलग है। विदेशी संस्थागत निवेशक इंडियन मार्केट्स को महंगा मान रहे हैं। JM Financial Services ने पिछले पांच लोकसभा चुनावों का एनालिसिस किया है। इसके नतीजे बताता है कि चुनावों से पहले निफ्टी में तेजी देखने को मिलती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2023 पर 2:41 PM
लोकसभा चुनावों से पहले कैसी रहती है Nifty और Bank Nifty की चाल, किन स्टॉक्स में दिखता है दम?
Bank Nifty में चार बार तेजी देखने को मिली। इस दौरान इसका एवरेज रिटर्न 25.5 फीसदी रहा। 2009 को छोड़ बाकी सभी चुनावों से पहले बैंक निफ्टी का प्रदर्शन Nifty के मुकाबले बेहतर रहा। 2004 के चुनावों से पहले के 6 महीनों में निफ्टी ने सबसे कम 8.7 फीसदी रिटर्न दिया था।

अगले लोकसभा चुनावों में कुछ महीने बाकी रह गए हैं। चुनावों से पहले स्टॉक्स मार्केट्स की चाल से राजनीतिक और आर्थिक माहौल का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। इस दौरान स्टॉक मार्केट्स में उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है। चुनावी नतीजों को लेकर निवेशक अलग-अलग अंदाजा लगाते हैं। उन्हें पॉलिसी में बदलाव का डर भी रहता है। Goldman Sachs की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सात लोकसभा चुनावों में से चार में मतदान से पहले के 6 महीनों में Nifty 50 में 10 फीसदी से तेजी देखने को मिली। हालांकि, इस बार स्टॉक मार्केट्स की तस्वीर अलग है। विदेशी संस्थागत निवेशक इंडियन मार्केट्स को महंगा मान रहे हैं। JM Financial Services ने पिछले पांच लोकसभा चुनावों का एनालिसिस किया है। इसके नतीजे बताता है कि चुनावों से पहले निफ्टी में तेजी देखने को मिलती है। पांचों बार चुनाव से पहले के 6 महीनों में निफ्टी में तेजी रही। इस दौरान निफ्टी का औसत रिटर्न 21 फीसदी रहा।

Bank Nifty का प्रदर्शन निफ्टी से बेहतर

Bank Nifty में चार बार तेजी देखने को मिली। इस दौरान इसका एवरेज रिटर्न 25.5 फीसदी रहा। 2009 को छोड़ बाकी सभी चुनावों से पहले बैंक निफ्टी का प्रदर्शन Nifty के मुकाबले बेहतर रहा। 2004 के चुनावों से पहले के 6 महीनों में निफ्टी ने सबसे कम 8.7 फीसदी रिटर्न दिया था। सबसे ज्यादा 36 फीसदी रिटर्न इसने 1999 के चुनावों से पहले दिया था। Bank Nifty ने सबसे कम 17 फीसदी रिटर्न 2019 में दिया था। सबसे ज्यादा 37.4 फीसदी रिटर्न इसने 2014 के चुनावों से पहले के 6 महीनों में दिया था।

बैंकिंग शेयरों ने दिए ज्यादा रिटर्न

सब समाचार

+ और भी पढ़ें