Stocks Most falls from 52 week high: वैश्विक मार्केट में उथल-पुथल और चीन के राहत पैकेजों ने भारतीय स्टॉक मार्केट को करारा झटका दिया है। पिछले महीने 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 तक पहुंचा था। हालांकि अब सेंसेक्स रिकॉर्ड हाई से 7.65 फीसदी नीचे 79,402.29 और निफ्टी भी 7.98 फीसदी नीचे 24,180.80 पर है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो बिकवाली से बड़े-बड़े शेयर कांप उठे हैं और निफ्टी 50 के स्टॉक्स एक साल के हाई से करीब 43 फीसदी और निफ्टी 100 के शेयर करीब 43 फीसदी तक फिसल गए हैं। यहां उन शेयरों के बारे में बताया जा रहा है, जिनमें एक साल के हाई से 25 फीसदी से अधिक नीचे हैं।
