Stocks of the day : बाजार में तेजी की रफ्तार बढ़ी है। निफ्टी ने 24600 के पार निकलकर नया शिखर बनाया है। बैंक निफ्टी में भी जोश लौटा है। ये 300 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी में है। मिडकैप भी नई ऊंचाई पर है। सरकारी बैंकों में तूफानी तेजी है। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 3 फीसदी उछला है। फार्मा शेयरों खरीदारी का मूड है। शेयर बायबैक पर बोर्ड बैठक से पहले अरविंदो फार्मा 4 फीसदी से ज्यादा उछला है। साथ ही बायोकॉन, अल्केम, ग्लेनमार्क फार्मा भी 2 से 3 फीसदी चढ़े है। आज फार्मा और IREDA पर बाजार का खास फोकस देखने को मिला है। आइए जानते हैं इसकी वजह।
