आज के कारोबारी सत्र में मणप्पुरम फाइनेंस (MANAPPURAM FIN), MGL, IGL और सिएट (CEAT) के शेयरों में काफी उठापटक देखने को मिल रही है। मणप्पुरम फाइनेंस 26.60 अंक यानी 15 फीसदी की कमजोरी के साथ 150.73 रुपए के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, महानगर गैस (MGL) 238.20 रुपए यानी 13.52 फीसदी की गिरावट के साथ 1516.55 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। IGL (Indraprastha Gas) भी 62.40 रुपए यानी 12.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 444 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, सिएट (CEAT) 18.20 अंक यानी 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 2874 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है।
