Stocks of the day : बाजार की नजर आज तेल-गैस शेयरों पर है। NSE का OIL & GAS INDEX आज करीब 3 फीसदी ऊपर है। 28 जनवरी की ट्रेडिंग में सरकारी कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) और ऑयल इंडिया के शेयर तेल की कीमतों में तेज़ बढ़ोतरी के चलते 10 फीसदी तक चढ़ गए। एक भयंकर बर्फीले तूफान के कारण अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन और निर्यात बाधित होने से सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसका असर तेल-गैस शेयरों पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में ONGC और ऑयल इंडिया फोकस में हैं।
इसके अलावा, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भी तेल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड वायदा 33 सेंट बढ़कर 68 डॉलर प्रति बैरल के पार दिख रहा है। जबकि WTI क्रूड वायदा 42 सेंट बढ़कर 62.81 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। ये दोनों स्टॉक निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में आज के टॉप गेनर हैं। सितंबर 2025 के बाद क्रूड सबसे ऊंचे स्तर पर है। ऊंचे क्रूड दाम का मतलब होता है ज्यादा रियलाइजेशन। इसी का फायदा ONGC और ऑयल इंडिया को मिल रहा है।
इसके अलावा ONGC और RIL में एक करार भी हुआ है। इंडिया एनर्जी वीक में दोनों कंपनियों में स्ट्रैटेजिक MoU हुआ है। इस करार के तहत दोनों कंपनियां ऑफशोर रिसोर्स और एसेट शेयर करेंगी।
OMCs में तेज उछाल की वजह की बात करें तो क्रूड में उछाल से एक्साइज ड्यूटी में बढ़त की उम्मीद घटी है। 68 डॉलर प्रति बैरल क्रूड में कंपनियां 7 रुपए प्रति लीटर ग्रॉस मार्केटिंग मार्जिन बना रही हैं। कंपनियों का ग्रॉस मार्केटिंग मार्जिन औसत से काफी ज्यादा है।
इस बीच पेट्रोनेट ने ONGC के साथ 5 साल का करार किया है। ये करार दाहेज में LNG स्टोरेज और रीगैसिफिकेशन के लिए किया गया है। इस खबर के चलते पेट्रोनेट का शेयर भी जोश में हैं।
आज ONGC के शेयर 7 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़कर 266.2 रुपये प्रति शेयर के नए 52-वीक हाई पर पहुच गए। कल ही ONGC ने घोषणा की थी कि उसने दक्षिण कोरिया की सैमसंग हेवी इंडस्ट्रीज़ के साथ दो अत्याधुनिक वेरी लार्ज इथेन कैरियर (VLEC) के निर्माण के लिए शिप बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्ट (SBC) किए हैं।
कंपनी ने एक प्रेस रिलीज़ में कहा, "ONGC और MOL जापान ने गुजरात के GIFT सिटी में दो जॉइंट वेंचर कंपनियां, भारत इथेन वन IFSC प्राइवेट लिमिटेड और भारत इथेन टू IFSC प्राइवेट लिमिटेड स्थापित की हैं, जिसमें प्रत्येक कंपनी एक VLEC का मालिकाना हक रखेगी और उसे ऑपरेट करेगी। ये जहाज़ ONGC की सहायक कंपनी OPaL के लिए लगभग 600 KTPA इथेन के ट्रांसपोर्टेशन में मदद करेंगे।" ONGC के शेयरों में पिछले पांच दिनों में लगभग 9 प्रतिशत और पिछले एक महीने में 12 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
ऑयल इंडिया के शेयर करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 492 रुपये प्रति शेयर के नए 52-हफ्ते के हाई पर पहुंच गए। पिछले पांच दिनों में स्टॉक में 11 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है। वहीं,पिछले एक महीने में इसमें 18 प्रतिशत से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।