Buzzing stocks:कल की भारी गिरावट के बाद बाजार आज रिकवरी की कोशिश में दिख रहा है। निफ्टी 24500 के करीब कारोबार कर रहा है। HDFC BANK, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और TCS ने बाजार में जोश भरा है उतार-चढ़ाव के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप में रौनक दिख रही है। दूसरी तिमाही में अच्छे नतीजों के बाद कोफोर्ज और परसिस्टेंट 10-10 परसेंट के अपर सर्किट पर हैं। कोफोर्ज का डॉलर रेवेन्यू करीब 27 फीसदी उछला है। अनुमान से खराब नतीजों के बाद M&M फाइनेंस में तेज गिरावट आई है। ये शेयर 7 फीसदी से ज्यादा टूटा है। NPCI से राहत मिलने के बाद PAYTM का शेयर आज 5 फीसदी उछला है। कंपनी को UPI प्लेटफॉर्म पर नए ग्राहक जोड़ने की मंजूरी मिली है।
दूसरी तिमाही में उम्मीद से अच्छे नतीजों के बाद परसिस्टेंट जोश में दिख रहा है। दूसरी तिमाही में मजबूत क्रियान्वयन के कारण मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। दूसरी तिमाही में डील ग्रोथ मजूबत रही है। इस अवधि में रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही है। नोमुरा ने इस स्टॉक को न्यूट्रल कॉल देते हुए 5,200 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में मार्जिन में सुधार होगा और अभी भी लंबी अवधि में 200-300 बेसिस प्वाइंट सुधार का लक्ष्य है। कंपनी FY27 EPS के 35.7x पर कारोबार कर रही है।
NPCI (National Payments Corporation of India) से राहत मिलने के बाद PAYTM का शेयर आज 5 फीसदी उछला है। कंपनी को UPI प्लेटफॉर्म पर नए ग्राहक जोड़ने की मंजूरी मिली है। जेफरीज ने पेटीएम पर होल्ड कॉल देते हुए 700 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। वहीं, BERNSTEIN ने आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 600 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।
जेफरीज का कहना है कि लागत में निरंतर कमी (-13% तिमाही दर तिमाही) और रिकवरी टॉपलाइन के कारण Q2 EBITDA घाटे में कमी आई है। मार्केट प्रथाओं के अनुरूप, पेटीएम ने DLG-आधारित ऋण देना शुरू कर दिया है। आगे वितरण में तेजी से EBITDA ब्रेकईवन में तेजी आ सकती है। NPCI TPAP मंजूरी के साथ जोखिम में काफी कमी आई है।
Bernstein का कहना है कि दूसरी तिमाही में पेटीएम के जीएमवी और मर्चेंट लोन वितरण में बढ़त देखने को मिली है। यहां कंपनी के लिए अच्छा संकेत है। एमटीयू में निरंतर गिरावट और पर्सनल लोन वितरण में तिमाही गिरावट निगेटिव फैक्टर है। लागत नियंत्रण के प्रयास का असर भी स्पष्ट दिखाई दिया है। साथ ही अप्रत्यक्ष व्यय में भी तीव्र गिरावट दर्ज की गई है। कुल मिलाकर,दूसरी तिमाही के आंकड़े अच्छे रहे हैं।
अनुमान से खराब नतीजों के बाद M&M फाइनेंस में तेज गिरावट आई है। ये शेयर 7 फीसदी से ज्यादा टूटा है। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने NIM गाइंडेस घटाया है। लोन ग्रोथ और एसेट क्ववालिटी से भी बाजार निराश हुई है। कंपनी ने FY25 के लिए NIM गाइंडेस 7.5 फीसदी से घटाकर 6.5-6.7 फीसदी कर दिया है। वहीं, AUM ग्रोथ गाइडेंस 2x से घटाकर 1.8x-2x रेंज में किया है। ऑपेक्स गाइडेंस 2.6 फीसदी से बढ़ाकर 2.6-2.7 फीसदी किया गया है। न्यू बिजनेस लक्ष्य 15 फीसदी किया गया है। जबकि मौजूदा 6 फीसदी है। RoA गाइडेंस 2.5 फीसदी से घटाकर 1.8-2 फीसदी रेंज में किया गया है।
JEFFERIES ने M&M फाइनेंस को होल्ड रेटिंग देते हुए शेयर का लक्ष्य 315 रुपए प्रति शेयर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि सालाना आधार पर प्रॉफिट ग्रोथ अनुमान से कम 57 फीसदी पर रही है। ज्यादा प्रोविजन और सुस्त लोन ग्रोथ से मुनाफे पर असर पड़ा है। यील्ड घटने से NIM पर दबाव बना है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।