Get App

Stocks of the day : कल की भारी गिरावट के बाद संभलने की कोशिश में बाजार, इन शेयरों में दिख रहा जोरदार एक्शन

Buzzing stocks:दूसरी तिमाही में अच्छे नतीजों के बाद कोफोर्ज और परसिस्टेंट 10-10 परसेंट के अपर सर्किट पर हैं। अनुमान से खराब नतीजों के बाद M&M फाइनेंस में तेज गिरावट आई है। NPCI से राहत मिलने के बाद PAYTM का शेयर आज 5 फीसदी उछला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 23, 2024 पर 12:08 PM
Stocks of the day : कल की भारी गिरावट के बाद संभलने की कोशिश में बाजार, इन शेयरों में दिख रहा जोरदार एक्शन
अनुमान से खराब नतीजों के बाद M&M फाइनेंस में तेज गिरावट आई है। ये शेयर 7 फीसदी से ज्यादा टूटा है। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने NIM गाइंडेस घटाया है

Buzzing stocks:कल की भारी गिरावट के बाद बाजार आज रिकवरी की कोशिश में दिख रहा है। निफ्टी 24500 के करीब कारोबार कर रहा है। HDFC BANK, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और TCS ने बाजार में जोश भरा है उतार-चढ़ाव के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप में रौनक दिख रही है। दूसरी तिमाही में अच्छे नतीजों के बाद कोफोर्ज और परसिस्टेंट 10-10 परसेंट के अपर सर्किट पर हैं। कोफोर्ज का डॉलर रेवेन्यू करीब 27 फीसदी उछला है। अनुमान से खराब नतीजों के बाद M&M फाइनेंस में तेज गिरावट आई है। ये शेयर 7 फीसदी से ज्यादा टूटा है। NPCI से राहत मिलने के बाद PAYTM का शेयर आज 5 फीसदी उछला है। कंपनी को UPI प्लेटफॉर्म पर नए ग्राहक जोड़ने की मंजूरी मिली है।

परसिस्टेंट

दूसरी तिमाही में उम्मीद से अच्छे नतीजों के बाद परसिस्टेंट जोश में दिख रहा है। दूसरी तिमाही में मजबूत क्रियान्वयन के कारण मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। दूसरी तिमाही में डील ग्रोथ मजूबत रही है। इस अवधि में रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान से बेहतर रही है। नोमुरा ने इस स्टॉक को न्यूट्रल कॉल देते हुए 5,200 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 की दूसरी छमाही में मार्जिन में सुधार होगा और अभी भी लंबी अवधि में 200-300 बेसिस प्वाइंट सुधार का लक्ष्य है। कंपनी FY27 EPS के 35.7x पर कारोबार कर रही है।

PAYTM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें