Stocks on Broker's Radar: आज डीएलएफ सहित टेलीकॉम और एग्री इनपुट पर बाजार का फोकस हैं। डीएलएफ ने पंचकुला, गुरुग्राम में कमर्शियल प्लॉट 1400 करोड़ रुपये में बेचा। कंपनी ने पंचकुला सेक्टर 67 में दो प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। वैली ऑर्चर्ड और सेंट्रल 67 के नाम में प्रोजेक्ट लॉन्च किए। सेंट्रल 67 में `700 करोड़ रुपये में 75 शॉप-कम-ऑफिस प्लॉट बेचे। वैली ऑर्चर्ड में 470 में से 400 यूनिट 700 करोड़ रुपयेमें बेचे। ऐसे में मॉर्गन स्टैनली ने डीएलएफ पर ओवरवेट नजरिया रखा है। इसके अलावा यूपीएल सहित Dhanuka Agri भी ब्रोकरेज फर्म के रडार पर हैं।
