Stocks on Broker's Radar: सीएनबीसी-आवाज़ ट्रेडर्स और निवेशकों लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे उनको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज ब्रोकरेज फर्मों के रडार पर डिविज लैब्स, भारत फोर्ज, एचपीसीएल, और जेके लक्ष्मी के स्टॉक आये हैं। ब्रोकरेज ने BHARAT FORGE पर अंडरपरफॉर्म की राय दी है। जबकि जानते हैं कितना दिया टारगेट प्राइस-
जेफरीज ने डिविज लैब्स पर डाउनग्रेड से होल्ड की रेटिंग दी है और स्टॉक का टारगेट प्राइस 4300 रुपये से घटाकर 3510 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि दूसरी तिमाही में कम बिक्री की वजह से नतीजे कमजोर रहे लेकिन, ऊंचे ओपेक्स की वजह से मार्जिन पर भी दबाव देखने को मिला है. तीसरी तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर ग्रोथ देखने को मिल सकता है।
JEFFERIES ON BHARAT FORGE
जेफरीज ने भारत फोर्ज पर Underperform रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 850 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि दूसरी तिमाही में कंकोसिलेडेट कामकाजी मुनाफा अनुमान से कमजोर रहा। साथ ही, सब्सिडियरी कंपनियों का प्रदर्शन भी कमजोर रहा।कंपनी का स्टैंडअलोन साल-दर-साल 36% की ग्रोथ रही।
भारत फोर्ज पर मॉर्गन स्टैनली ने इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है। मॉर्गन स्टैनली ने भारत फोर्ज पर 1176 रुपये का लक्ष्य दिया है। इस स्टॉक को लेकर Morgan Stanley का कहना है कि कारोबार का आउटलुक में मजबूती देखने को मिली है. कंपनी की कोर कारोबार में मार्केट शेयर में बढ़ोतरी देखने को मिली है. डिफेंस और EV वर्टिकल्स में बढ़ोतरी देखने को मिली है.
जेफरीज ने एचपीसीएल पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 225 रुपये का लक्ष्य दिया है। जेफरीज ने इस कंपनी को लेकर कहा कि ऊंचे इन्वेंटरी की वजह से कंपनी का EBITDA अनुमान से बेहतर रहा।लेकिन, रिफाइनिंग मार्जिन में कमजोरी देखने को मिली है। तीसरी तिमाही में कंपनी की रिफाइनिंग मार्जिन में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चालू कारोबारी साल की दूसरी छमाही में कंपनी के नतीजे बेहतर रहे।
जेफरीज ने WHIRLPOOL पर होल्ड की राय दी है और स्टॉक के लिए 1480 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि वॉल्यूम में हल्की बढ़ोतरी के बाद भी दूसरी तिमाही में बिक्री में साल-दर-साल 6% की गिरावट देखने को मिली है। 2023 के शुरुआत में कंपिटीशन की वजह से कंपनी ने कीमतों में कटौती किया था इससे बिक्री पर भी असर देखने को मिला है। दूसरी तिमाही में फेस्टिव सीजन शिफ्टी होने की वजह से डिमांड पर असर देखने को मिल रहा है।
जेफरीज ने जेके लक्ष्मी पर होल्ड की राय दी है और स्टॉक के लिए 790 रुपये का लक्ष्य दिया है। दूसरी तिमाही में कंपनी का EBITDA साल-दर-साल आधार पर 33% बढ़ा है।ऊंचे PX और कम खर्च का असर देखने को मिला है। तीन तिमाही में कमजोर प्रदर्शन के बाद दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं। मैनेजमेंट ने अगले 18-24 महीनों के लिए 1000 रुपए का EBITDA प्रति टन का टारगेट बरकरार रखा है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)