Get App

Brokerage Radar: बजाज ऑटो, CG पावर, केन्स टेक्नोलॉजी समेत इन 11 शेयरों में कमाई का मौका? ब्रोकरेज से जानें टारगेट प्राइस

Brokerage Radar: शेयर बाजार में जारी अस्थिरता के बीच ब्रोकरेज फर्मों ने आज 29 जनवरी को करीब 11 कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इनमें एक्साइड, बजाज ऑटो, हुंडई, सीजी पावर, कोलगेट, सिप्ला, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, केन्स टेक्नोलॉजी, भेल, IGL और SBI कार्ड जैसे स्टॉक शामिल हैं। आइए जानते हैं ब्रोकरेज ने इन शेयरों के लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं-

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 29, 2025 पर 10:12 AM
Brokerage Radar: बजाज ऑटो, CG पावर, केन्स टेक्नोलॉजी समेत इन 11 शेयरों में कमाई का मौका? ब्रोकरेज से जानें टारगेट प्राइस
Brokerage Radar: मॉर्गन स्टैनली ने बजाज ऑटो को 9951 रुपये के टारगेट के साथ ओवरवेट की रेटिंग दी है

Brokerage Radar: शेयर बाजार में जारी अस्थिरता के बीच ब्रोकरेज फर्मों ने आज 29 जनवरी को करीब 11 कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्ट जारी की है। इनमें एक्साइड, बजाज ऑटो, हुंडई, सीजी पावर, कोलगेट, सिप्ला, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, केन्स टेक्नोलॉजी, भेल, IGL और SBI कार्ड जैसे स्टॉक शामिल हैं। ब्रोकरेज ने इन कंपनियों के तिमाही नतीजों का आकलन किया है। आइए जानते हैं ब्रोकरेज ने इन शेयरों को लेकर क्या राय दी है और इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं-

1.एक्साइड (Exide)

सिटी ने इस शेयर में खरीदारी की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 540 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का Q3 प्रदर्शन उम्मीद से थोड़ा बेहतर रहा, जिसका मुख्य कारण मजबूत ग्रॉस मार्जिन रहा। ऑटोमोबाइल रिप्लेसमेंट सेगमेंट में मांग बढ़ी है, खासकर टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर सेगमेंट में। सोलर सेगमेंट में भी सरकारी प्रोत्साहनों और 'सोलराइजेशन' कार्यक्रमों के चलते मांग मजबूत बनी हुई है। हालांकि, ऑटोमोटिव OEMs से मांग कमजोर रही, और इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में भी सरकारी खर्च में कमी के कारण सुस्ती देखी गई।

2. बजाज ऑटो (Bajaj Auto)

मॉर्गन स्टैनली ने बजाज ऑटो को "ओवरवेट" की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹9,951 प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का स्टैंडअलोन EBITDA उम्मीदों के मुताबिक रहा। मैनेजमेंट का मानना है कि घरेलू मोटरसाइकिल इंडस्ट्री 6-8% की टिकाऊ ग्रोथ दिखाएगा, और 125cc से ऊपर के सेगमेंट में ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी। कंपनी अपने एक्सपोर्ट बिजनेस में 20% से अधिक की सालाना ग्रोथ की उम्मीद कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पोर्टफोलियो अब EBITDA पॉजिटिव हो चुका है, और नई Chetak 35 प्लेटफॉर्म मार्जिन सुधार में मदद कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें