Brokerage Radar: ब्रोकरेज फर्मों ने आज 10 फरवरी का कारोबार शुरू होने से पहले कई कंपनियों के शेयरों को लेकर अपनी रिपोर्टें जारी की हैं। ब्रोकरेज की मानें तो इन शेयरों में निवेशकों को करीब 44 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है। इन शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, ओला इलेक्ट्रिक, एलआईसी, कमिंस, थर्मैक्स और फोर्टिस हेल्थ जैसे दिग्गज स्टॉक्स शामिल हैं। आइए जानते हैं ब्रोकरेज की इन शेयरों को लेकर क्या राय है और उन्होंने इनके लिए क्या टारगेट प्राइस तय किए हैं।
