Get App

Stocks on Broker's Radar: वोल्टास, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक और एसबीआई कार्ड्स पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव

मैक्यावरी ने HCL Technology पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 1520 रुपये का लक्ष्य दिया है। मैनेजमेंट ने कारोबारी साल 2024 के लिए CC टर्म में 6-8% का आय गाइडेंस दिया है। मैनेजमेंट को फाइनेंस, लाइफसाइंसेज और हेल्थकेयर में कारोबारी साल 2024 में ग्रोथ के मौके की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 23, 2023 पर 12:55 PM
Stocks on Broker's Radar: वोल्टास, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक और एसबीआई कार्ड्स पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव
मैक्यावरी ने HCL Technology पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 1520 रुपये का लक्ष्य दिया है।

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं। जिससे निवेशकों को शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके। निवेशकों की कमाई और मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है ये भी बताते हैं। आज दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजरें वोल्टास, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक और एसबीआई कार्ड्स पर टिकी हुई हैं। यूबीएस ने वोल्टास पर रेटिंग डाउनग्रेड कर न्यूट्रल की राय दी है। जबकि जेपी मॉर्गन ने बजाज ऑटो पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है। वहीं मैक्यावरी ने HCL Technology पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है।

VOLTAS पर UBS की राय

यूबीएस ने वोल्टास पर रेटिंग डाउनग्रेड कर न्यूट्रल की राय, लक्ष्य 1,200 से घटाकर 840 रुपए प्रति शेयर है। इंडस्ट्री की दिक्कतें कायम रहेगी । कंपटीशन बढ़ने से मार्जिन पर दबाव बढ़ेगा। FY24/25 के मुनाफे का अनुमान 22%/31% घटाया है। FY26 तक रेफ्रिजरेटर, वाशिंग सेगमेंट का विस्तार चुनौतीपूर्ण है।

Bajaj Auto पर JPMorgan की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें