Get App

Stocks on Broker's Radar: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और पेटीएम पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

LIC HOUSING FINANCE पर मैक्वायरी ने आउटपरफॉर्म रेटिंग देकर इसके शेयर का लक्ष्य 650 रुपये/शेयर तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि डिपॉजिट प्रतिबंधों पर आरबीआई नियमों में तीन मुख्य बदलाव किये गये हैं। डिपॉजिट प्रतिबंधों के लिहाज से आरबीआई रेगुलेशन के सभी पहलुओं पर कंपनी की स्थिति ठीक नजर आ रही है

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 16, 2024 पर 10:17 AM
Stocks on Broker's Radar: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और पेटीएम पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव
PAYTM पर यूबीएस ने खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसके शेयर का लक्ष्य 900 रुपये/शेयर तय किया है

Stocks on Broker's Radar: आज बाजार में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFCs) के स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। RBI ने हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के लिए नए गाइडलाइंस जारी किये हैं। इसके तहत मार्च 2025 तक पब्लिक डिपॉजिट का 15% लिक्विंड एसेट रखना होगा। पहले पब्लिक डिपॉजिट का 13% लिक्विंड एसेट का नियम था। इसके बाद से HFCs अपने फंड से डेढ़ गुना से ज्यादा डिपॉजिट नहीं ले सकेंगी। पहले HFCs कंपनियां फंड का 3 गुना डिपॉजिट ले सकती थीं। आरबीआई ने डिपॉजिट की मैच्योरिटी 120 महीने से घटाकर 60 महीने की है। साल में एक बार इन्वेस्टमेंट ग्रेड क्रेडिट रेटिंग जरूरी किया है। आज एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर मैक्वायरी ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है।

MACQUARIE ON LIC HOUSING FINANCE

मैक्वायरी ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 650 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि डिपॉजिट प्रतिबंधों पर आरबीआई नियमों में तीन मुख्य बदलाव किये गये हैं। कंपनी जमा प्रतिबंधों के लिहाज से आरबीआई रेगुलेशन के सभी पहलुओं पर ठीक नजर आ रही है। जमाराशि शुद्ध-स्वामित्व वाले फंड के 0.5 गुना से कम है जो कि RBI की 1.5 गुना की सीमा से काफी कम है। कंपनी के पास पहले से ही लिक्विड सिक्योरिटीज में 15% से अधिक जमा राशि है।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें