Stocks on Broker's Radar: चौथी तिमाही में Siemens के नतीजे अच्छे रहे। कंपनी ने 10 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान भी किया। कंपनी के मुनाफे 50 परसेंट तो आय में 25 परसेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं Daniel Spindler ने CFO पद से इस्तीफा दिया। Daniel का इस्तीफा 29 फरवरी 2024 से लागू होगा। कंपनी ने Wolfgang Wrumnig को ED और CFO नियुक्त किया है। 1 मार्च 2024 से 5 साल के लिए नियुक्ति हुई। वही PCBL पुणे स्थित Aquapharm केमिकल्स को खरीदेगी। PCBL के बोर्ड से Aquapharm के अधिग्रहण को मंजूरी दी। ये डील 3800 करोड़ में हो सकती है। सीमेंस पर यूबीएस ने न्यूट्रल कॉल दी है। पीसीबीएल पर डैम कैप ने खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके अलावा रिलायंस पर जेपी मॉर्गन ने ओवरवेट नजरिया अपनाया है।
यूबीएस ने सीमेंस पर न्यूट्रल कॉल दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 3,750 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का चौथी तिमाही में स्थिर प्रदर्शन देखने को मिला। कंपनी ने चौथी तिमाही में Topline/EBITDA/Profit में सालाना आधार पर 25%/36%/50% की ग्रोथ दर्ज की। नए ऑर्डर 12% बढ़कर 4,490 करोड़ रुपये हो गये हैं। कंपनी ने ट्रांसफॉर्मर क्षमता विस्तार के लिए कैपेक्स की घोषणा की है। कंपनी की EBITDA Margin 12.1% रही जो कि हमारे अनुमान से ज्यादा है। कंपनी ने Vacuum Interrupter के विस्तार के लिए भी 420 करोड़ रुपये के कैपेक्स का ऐलान किया है।
डैम कैप ने पीसीबीएल पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 293 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने नॉन-कार्बन ब्लैक स्पेस में प्रवेश की घोषणा की है। कंपनी ने 3,800 करोड़ रुपए में Aquapharm Chemicals का अधिग्रहण किया। लेन-देन Q4FY24 तक पूरा होने की उम्मीद है। रणनीतिक रूप से Aquapharm Chemicals डील कंपनी के टायर उद्योग के कॉन्सेंट्रेशन को और कम कर देती है। इस सौदे से संबंधित अस्थिरता भी कम होनी चाहिए जो एक महत्वपूर्ण सकारात्मक बात है।
जेपी मॉर्गन ने रिलायंस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2810 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी फ्री कैश फ्लो (FCF) हो रही है जो कि पॉजिटिव है। कंपनी के लिए उम्मीदें अब अधिक यथार्थवादी नजर आ रही हैं। टेलीकॉम और रिटेल को अगले 12 महीने में अच्छा प्रदर्शन दिखा सकते हैं। टेलीकॉम और रिटेल से होने वाली ग्रोथ से स्टॉक में तेजी नजर आ सकती है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)
(डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)