Stocks on Broker's Radar: अल्ट्राटेक सीमेंट, एलटीआईमाइंडट्री और HAL पर आज ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया बड़ा दांव

Stocks on Broker's Radar: LTIMINDTREE पर मैक्यावरी ने आउटपरफॉर्म की राय दी है और स्टॉक पर 7050 रुपये का टारगेट दिया है। कंपनी क्रॉस-सेलिंग में सुधार की उम्मीद में है।

अपडेटेड Dec 01, 2023 पर 12:27 PM
मॉर्गन स्टैनली ने एचएएल पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक पर 2182 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Stocks on Broker's Radar: एवी बिड़ला समूह की सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) बीके बिड़ला समूह की कंपनी केसोराम इंडस्ट्रीज के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण करेगी।कर्ज समेत इस सौदे की कुल एंटरप्राइज वैल्यू लगभग 7,600 करोड़ रुपये रह सकती है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसके बोर्ड ने शेयरों की अदला-बदली के जरिये अपने सीमेंट कारोबार की बिक्री के प्रस्ताव को मंजूदी दे दी है। उसके शेयरधारकों को केसोराम के 52 शेयरों के बदले अल्ट्राटेक सीमेंट का एक शेयर मिलेगा। केसोराम का एक शेयर 10 रुपये का है। यह सौदा बिड़ला परिवार के अंदर ही हुआ है। ऐसे में ब्रोकरेज हाउस भी UltraTech Cement स्टॉक्स पर बुलिश नजर आ रहे है। साथ ही LTIMINDTREE पर मैक्यवायरी ने आउटपरफॉर्म की राय दी है जबकि HAL पर मॉर्गन स्टैनली Overweight रेटिंग की राय दी है।

    CLSA ON ULTRATECH CEMENT

    सीएलएसए ने UltraTech Cement पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 9450 रुपये का लक्ष्य दिया है। Kesoram Industries के सीमेंट कारोबार का शेयर स्वैप के जरिए अधिग्रहण करेगी। इस अधिग्रहण की अनुमानित कीमत करीब 7,500 करोड़ रुपए है। Kesoram Industries के पास कुल 10.75 mtpa की कुल क्षमता है। मौजूदा विस्तार और अधिग्रहण के बाद कंपनी की क्षमता बढ़कर 193 mt पर होगी। 4 साल में कंपनी की कुल क्षमता बढ़कर 192 mt पर पहुंच जाएगी। अधिग्रहण के साथ ही कंपनी FY28 तक 200 mt के लक्ष्य तक के करीब पहुंचेगी।

    MS ON ULTRATECH CEMENT


    मॉर्गन स्टैनली ने अल्ट्राटेक सीमेंट पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक पर 9300 रुपये का लक्ष्य दिया है। कंपनी ने Kesoram Industries के सीमेंट कारोबार के अधिग्रहण का एलान किया है। Kesoram Industries के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण इंडस्ट्री के लिए पॉजिटिव है। कंपनी के लिए यह अधिग्रहण पॉजिटिव, दक्षिण भारत में फुटप्रिंट बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    MACQUARIE ON LTIMINDTREE

    LTIMINDTREE पर मैक्यावरी ने आउटपरफॉर्म की राय दी है और स्टॉक पर 7050 रुपये का टारगेट दिया है। कंपनी क्रॉस-सेलिंग में सुधार की उम्मीद में है। क्लाइंट्स की ओर से सर्विसेज की संख्या में बढ़ोतरी, 2-3 के मुकाबले 5-6 तक है। कंपनी के टॉप 100 अकाउंट्स से आय का करीब 70% हिस्सा आता है। मैन्युफैक्चरिंग, एनर्जी, ट्रैवल और इंश्योरेंस सेगमेंट से बेहतर करने की उम्मीद है। हेल्थकेयर वर्टिकल के लिए M&A एक विकल्प हो सकता है।

    MORGAN STANLEY ON HAL

    मॉर्गन स्टैनली ने एचएएल पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक पर 2182 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। DAC ने करीब ₹2.23 लाख करोड़ के खरीदारी को मंजूरी दी है। इसमें करीब 98% हिस्सा स्वदेशीकरण के जरिए पूरी होगी। HAL के प्रोडक्ट्स की कुल कीमत करीब 1.11 लाख करोड़ रुपए संभव है। HAL के प्रोडक्ट्स की कुल कीमत करीब 1.11 लाख करोड़ रुपए संभव है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।