Stocks on Broker's Radar: एवी बिड़ला समूह की सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) बीके बिड़ला समूह की कंपनी केसोराम इंडस्ट्रीज के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण करेगी।कर्ज समेत इस सौदे की कुल एंटरप्राइज वैल्यू लगभग 7,600 करोड़ रुपये रह सकती है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसके बोर्ड ने शेयरों की अदला-बदली के जरिये अपने सीमेंट कारोबार की बिक्री के प्रस्ताव को मंजूदी दे दी है। उसके शेयरधारकों को केसोराम के 52 शेयरों के बदले अल्ट्राटेक सीमेंट का एक शेयर मिलेगा। केसोराम का एक शेयर 10 रुपये का है। यह सौदा बिड़ला परिवार के अंदर ही हुआ है। ऐसे में ब्रोकरेज हाउस भी UltraTech Cement स्टॉक्स पर बुलिश नजर आ रहे है। साथ ही LTIMINDTREE पर मैक्यवायरी ने आउटपरफॉर्म की राय दी है जबकि HAL पर मॉर्गन स्टैनली Overweight रेटिंग की राय दी है।
