Get App

Stocks Picks : मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय के सुझाए इन सेक्टर और शेयर में बनेगा पैसा, इनसे न चूके नजर

सुदीप बंद्योपाध्याय का कहना है कि तमाम पॉजिटिव फैक्टर्स का संगम और लिक्विडिटी भारतीय बाजार को आने वाले दिनों में भी ऊपर ले जाएगी। बीच-बीच में थोड़ी वोलैटिलिटी और थोड़ा करेक्शन देखने को मिल सकता है। सुदीप बंद्योपाध्याय ने बताया कि वे पावर सेक्टर पर अभी भी बहुत बुलिश हैं। इस सेक्टर की दिग्गज कंपनी NTPC में खरीदारी की सलाह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 2:33 PM
Stocks Picks : मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय के सुझाए इन सेक्टर और शेयर में बनेगा पैसा, इनसे न चूके नजर
सुदीप का कहना है कि कोलगेट जैसी कंपनियों के नतीजे बता रहे हैं की रूरल डिमांड में वापसी हो रही है। इसका फायदा रूरल फोकस्ड कंपनियों को मिलेगा

Stocks Picks : बिग मार्केट वॉयस में आज मार्केट आउटलुक पर चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ साथ जुड़े मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय। बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि निफ्टी ने आज 25000 का स्तर हासिल किया है। ये सिर्फ एक पड़ाव है। भारतीय बाजार में बहुत ज्यादा संभावनाएं है। तमाम पॉजिटिव फैक्टर बाजार को सपोर्ट कर रहे हैं। भारत के तमाम मैक्रो फैक्टर बेहतरीन हैं। इनमें और सुधार आ रहा है। सरकार की तरफ से राजकोषीय घाटे पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में भारत की रेटिंग में सुधार देखने को मिलेगा। इससे देश में विदेशी निवेश में बढ़ोत्तरी होगी। ये भारत को बाजार को एक नया लेवल दिखाएगा।

पावर सेक्टर पर सुपर बुलिश

सुदीप बंद्योपाध्याय का कहना है कि तमाम पॉजिटव फैक्टर्स का संगम और लिक्विडिटी भारतीय बाजार को आने वाले दिनों में भी ऊपर ले जाएगी। बीच-बीच में थोड़ा वोलैटिलिटी और थोड़ा करेक्शन देखने को मिल सकता है। मार्केट में इसका आना जरूरी भी क्योंकि इससे मार्केट हल्दी बनाता है। सुदीप बंद्योपाध्याय ने बताया कि वे पावर सेक्टर पर अभी भी बहुत बुलिश हैं। इस सेक्टर की दिग्गज कंपनी NTPC में खरीदारी की सलाह है। इस स्टॉक में 1 साल के नजरिए से निवेश किया जा सकता है।

FMCG सेक्टर भी सुदीप को पसंद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें