Stocks to Buy: अंबर एंटरप्राइजेज और ल्यूपिन पर लगाएं दांव, बस कुछ दिन में मिल सकता है 15% तक रिटर्न

Stocks to Buy: दो दिनों की तगड़ी गिरावट के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार ने शानदार वापसी की। GSPL कैपिटल में टेक्निकल रिसर्च के एवीपी, विद्यान सावंत (Vidnyan Sawant) ने शॉर्ट-टर्म के लिए 2 स्टॉक सुझाएं हैं। निवेशक इन स्टॉक्स पर दांव लगाकर बस कुछ दिन में 12 से 15 फीसदी तक मुनाफा कमा सकते हैं

अपडेटेड Jan 20, 2024 पर 7:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stocks to Buy: अंबर एंटरप्राइजेज और ल्यूपिन, टेक्निकल चार्ट पर काफी मजबूत दिख रहे हैं

Stocks to Buy: दो दिनों की तगड़ी गिरावट के बाद शुक्रवार को शेयर बाजार ने शानदार वापसी की। GSPL कैपिटल में टेक्निकल रिसर्च के एवीपी, विद्यान सावंत (Vidnyan Sawant) ने शॉर्ट-टर्म के लिए 2 स्टॉक सुझाएं हैं। निवेशक इन स्टॉक्स पर दांव लगाकर बस कुछ दिन में 12 से 15 फीसदी तक मुनाफा कमा सकते हैं। विद्यान सावंत के मुताबिक ये दोनों शेयर, टेक्निकल चार्ट पर काफी मजबूत दिख रहे हैं और इनमें अब यहां से और ऊपर जाने के संकेत दिख रहे हैं।

अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया (Amber Enterprises India)

इस शेयर में निवेश की सलाह है। इसके लिए टारगेट प्राइस 4,404 रुपये दिया गया है, जबकि स्टॉप लॉस 3,561 रुपये पर लगाना होगा। इस स्टॉक में निवेशकों को 15% तक रिटर्न मिल सकता है। अंबर एंटरप्राइजेज के शेयर पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रहा है। हायर टॉप और हायर बॉटम से इसकी तेजी को सपोर्ट मिल रहा है।

इसके रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) में पिछले हफ्ते शानदार पॉजिटिव पलटी मारी जिससे इसमें आगे भी तेजी के रुझान बना रहेगा। अंबर एंटरप्राइजेज में क्लोजिंग बेसिस पर 3561 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाकर 4404 रुपये के टारगेट प्राइस पर पैसे लगा सकते हैं।


Image1218012024

ल्यूपिन (Lupin)

इस शेयर में खरीदारी की सलाह है। एनालिस्ट्स ने इसे 1,597 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि इसके लिए स्टॉप लॉस 1,330 रुपये है। इस स्टॉक्स पर दांव लगाने से निवेशकों को 12% तक रिटर्न मिल सकता है। ल्यूपिन लगातार हायर टॉप और हायर बॉटम बनाते हुए एक साल के हाई पर पहुंचा है।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर उद्घाटन: 22 जनवरी को शेयर बाजार रहेगा बंद, अब शनिवार को पूरे दिन होगा कारोबार

इसने 12 हफ्ते के EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से जबरदस्त वापसी की और फिर ब्रेकआउट लेवल को छू दिया। इसने आगे भी तेजी का संकेत दिया है। RSI की बात करें तो पोलरिटी लेवल पर डबल बॉटम फॉर्मेशन बना है जिससे बुलिश मोमेंटम जारी रहने का संकेत मिल रहा है।

Image1318012024

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।