Get App

Stocks to BUY: ये लगेज स्टॉक्स दिला सकते हैं 37% तक रिटर्न, ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव

Stocks to BUY: देश की लगेज इंडस्ट्रीज अब एक टिकाऊ रिकवरी के दौर मे प्रवेश कर रही है। साल 2023 से 2028 के बीच यह सेक्टर 12% की सालाना कंपाउंड ग्रोथ के साथ बढ़कर करीब ₹36,000 करोड़ के आकार तक पहुंच सकता है। ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने एक हालिया रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 10:21 AM
Stocks to BUY: ये लगेज स्टॉक्स दिला सकते हैं 37% तक रिटर्न, ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव
VIP Industries के प्रमोटर्स ने हाल ही में कंपनी की 32% हिस्सेदारी बेची है

Stocks to BUY: देश की लगेज इंडस्ट्रीज अब एक टिकाऊ रिकवरी के दौर मे प्रवेश कर रही है। साल 2023 से 2028 के बीच यह सेक्टर 12% की सालाना कंपाउंड ग्रोथ के साथ बढ़कर करीब ₹36,000 करोड़ के आकार तक पहुंच सकता है। ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल ने एक हालिया रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है।

यह सेक्टर हाल के दिनों में इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि VIP Industries के प्रमोटर्स ने प्राइवेट इक्विटी फर्म Multiples को कंपनी की 32% हिस्सेदारी बेचने का सौदा हाल ही में पूरा किया है। इस ट्रांजैक्शन के बाद लगेज इंडस्ट्री पर निवेशकों की नजरें और तेज हो गई हैं।

एलारा कैपिटल का मानना है कि लगेज सेगमेंट में ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी 2024 के 54% से बढ़कर 2027 तक 60% हो सकती है। इसकी वजह यह है कि किफायती और प्रीमियम दोनों सेगमेंट में उपयोगिता (फंक्शनलिटी) पर आधारित मांग तेजी से बढ़ रही है।

बढ़ते कॉम्पिटीशन ने बदला इंडस्ट्री का स्वरूप

सब समाचार

+ और भी पढ़ें