Stocks to Buy: ये 5 शेयर दे सकते हैं 73% तक रिटर्न, ब्रोकरेज ने खरीदने की सलाह दी

Stocks to Buy: ब्रोकरेज ने 5 शेयरों पर खरीदारी की राय दी है। इनमें CG Power और PVR INOX जैसे नाम शामिल हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक, इन शेयरों में 22% से 73% तक रिटर्न मिल सकता है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Sep 06, 2026 पर 3:40 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने CG Power पर ‘Outperform’ रेटिंग दी है।

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ। लेकिन, कुछ शेयरों में अच्छी कमाई के मौके दिख रहे हैं। कई बड़े ब्रोकरेज हाउस ने अलग-अलग शेयरों पर टारगेट प्राइस जारी किए हैं। इन शेयरों में 21% से लेकर 73% तक की संभावित तेजी दिख रही है।

ब्रोकरेज की पसंद और संभावित रिटर्न

शेयर मौजूदा भाव टारगेट प्राइस संभावित रिटर्न
CG Power ₹894.25 ₹1,090 21.89%
Allied Blenders ₹606 ₹780 28.71%
Bharat Electronics ₹407 ₹550 35.14%
PhysicsWallah ₹126.74 ₹200 57.80%
PVR INOX ₹1,230 ₹2,135 73.58%

CG Power


ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने CG Power पर ‘Outperform’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस ₹1,090 रखा गया है। ₹894.25 के मौजूदा भाव के आधार पर इसमें करीब 21.89% की तेजी दिख सकती है। कंपनी सेमीकंडक्टर कारोबार में विस्तार को लेकर India Semiconductor Mission 2.0 के तहत मिलने वाले फायदे का आकलन कर रही है। फिलहाल उसका फोकस मौजूदा सेमीकंडक्टर ऑपरेशन को बढ़ाने पर है।

Allied Blenders

ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Allied Blenders पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। इसका टारगेट प्राइस ₹780 है। इसमें करीब 28.71% रिटर्न की संभावना है। ब्रोकरेज के मुताबिक ICONiQ White की ग्रोथ, पुराने ब्रांड्स की वापसी और बैकवर्ड इंटीग्रेशन से कंपनी की कमाई को सपोर्ट मिल सकता है। FY28 से मार्जिन में सुधार ज्यादा स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Bharat Electronics

ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने Bharat Electronics (BEL) पर ‘Outperform’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस ₹550 रखा गया है। यह स्टॉक मौजूदा स्तर से करीब 35.14% उछल सकता है। Macquarie के India Industrials कवरेज में BEL सबसे ज्यादा संभावित संभावित तेजी वाले शेयरों में शामिल है।

PhysicsWallah

ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने PhysicsWallah पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस ₹200 है। ₹126.74 के मौजूदा भाव से देखें तो इसमें करीब 57.80% रिटर्न की संभावना है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का ऑनलाइन कारोबार मुख्य ग्रोथ ड्राइवर बना रहेगा। FY26 से FY30 के बीच ऑनलाइन कारोबार के रेवेन्यू में करीब 28% CAGR की उम्मीद है।

PVR INOX

ब्रोकरेज फर्म CLSA ने PVR INOX पर ‘Outperform’ रेटिंग बरकरार रखी है। इसका टारगेट प्राइस ₹2,135 है। यह स्टॉक 73.58% उछल सकता है। ब्रोकरेज को सिनेमा अटेंडेंस बढ़ने, प्रति ग्राहक खर्च में सुधार और ऑपरेटिंग लेवरेज से मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है। कंपनी की पहली तिमाही में एडमिशन 8%, टिकट से रेवेन्यू 15% और EBITDA 33% बढ़ा था।

Stocks to Watch: 7 सितंबर को इन 14 शेयरों पर रहेगी नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।