Stocks To Buy: ये 7 शेयर दे सकते हैं 23% तक रिटर्न, चार्ट पर दिखा रहे दम, ICICI डायरेक्ट ने लगाया दांव

Stocks To Buy: ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने साल 2026 के लिए अपने हाई-कन्विक्शन टेक्निकल स्टॉक पिक्स की सूची जारी कर दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि ये शेयर मजबूत टेक्निकल ब्रेकआउट, बेहतर मोमेंटम और लॉन्ग टर्म सपोर्ट लेवल के करीब होने के चलते आकर्षक रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो पेश कर रहे हैं

अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 3:40 PM
Story continues below Advertisement
Stocks To Buy: आईटी सेक्टर से ब्रोकरेज ने LTIMindtree को अपना पंसदीदा स्टॉक बताया है

Stocks To Buy: ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने साल 2026 के लिए अपने हाई-कन्विक्शन टेक्निकल स्टॉक पिक्स की सूची जारी कर दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि ये शेयर मजबूत टेक्निकल ब्रेकआउट, बेहतर मोमेंटम और लॉन्ग टर्म सपोर्ट लेवल के करीब होने के चलते आकर्षक रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो पेश कर रहे हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक, इन शेयरों में अगले 12 महीनों में निवेशकों को मौजूदा स्तर से करीब 16 से 23 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है।

1. बजाज फिनसर्व (Bajaj FinServ)

ICICI डायरेक्ट ने बजाज फिनसर्व को 2026 के लिए अपने टॉप पिक्स में रखा है। ब्रोकरेज ने इस शेयर में ₹1,960 से ₹2,090 के दायरे में खरीदारी की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 2,400 रुपये रखा है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 16 फीसदी की तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज का कहना है कि तीन साल की अंडरपरफॉर्मेंस के बाद अब यह शेयर दोबारा ऊपर की ओर मोमेंटम पकड़ता दिख रहा है।

2. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC)


इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन को भी ICICI डायरेक्ट ने अपने टॉप टेक्निकल पिक्स में शामिल किया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर में ₹155 से ₹165 के बीच खरीदारी की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 190 रुपये तय किया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर करीब 17 फीसदी के संभावित रिटर्न को दिखाता है। ICICI डायरेक्ट का मानना है कि शेयर दोबारा अपने अपट्रेंड को पकड़ सकता है और अपने ऑल-टाइम हाई के आसपास के स्तरों की ओर बढ़ सकता है।

3. एलटीआईमाइंडट्री (LTIMindtree)

आईटी सेक्टर से LTIMindtree को ब्रोकरेज ने अपना पंसदीदा स्टॉक बताया है। ICICI डायरेक्ट ने इस शेयर में ₹5,950 से ₹6,380 के दायरे में खरीदारी की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 7,370 रुपये रखा है। यह इसमें करीब 17 फीसदी की तेजी का अनुमान दिखाता है। ब्रोकरेज का कहना है कि शेयर में दोबारा तेजी का रुझान बन रहा है और यह अपने पुराने रिकॉर्ड स्तरों की ओर बढ़ सकता है।

4. पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries)

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज को लेकर भी ICICI डायरेक्ट का नजरिया पॉजिटिव है। ब्रोकरेज ने इस शेयर में ₹1,400 से ₹1,480 के बीच खरीदारी की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 1,720 रुपये तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 18 फीसदी के तेजी के अनुमान को दिखाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि शेयर इस समय लॉन्ग टर्म सपोर्ट लेवल के पास कारोबार कर रहा है, जिससे रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो काफी अनुकूल नजर आता है।

5. एसआरएफ (SRF)

SRF को भी नए साल 2026 के लिए एक मजबूत टेक्निकल दांव माना गया है। ICICI डायरेक्ट के मुताबिक, यह शेयर 38 महीनों की लंबी कंसोलिडेशन रेंज से निर्णायक रूप से बाहर निकल चुका है, जो लंबे समय से चल रही टाइम करेक्शन के खत्म होने का संकेत देता है। ब्रोकरेज ने इसमें ₹2,820 से ₹2,970 के बीच खरीदारी की सलाह दी है और इसका टारगेट ₹3,480 रखा है। इससे करीब 18 फीसदी की तेजी की संभावना बनती है।

6. कैन फिन होम्स (Can Fin Homes)

हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर से कैन फिन होम्स को ICICI डायरेक्ट ने अपनी लिस्ट में शामिल किया है। ब्रोकरेज ने इस शेयर को ₹875 से ₹930 के बीच खरीदने का सलाह दिया और इसका टारगेट प्राइस 1,110 रुपये रखा है। यह करीब 23 फीसदी के संभावित रिटर्न को दिखाता है। ICICI डायरेक्ट का कहना है कि शेयर ने पांच साल की कंसोलिडेशन ब्रेकआउट को दोबारा टेस्ट करने के बाद मजबूत वापसी की है और अब यह अपने ऑल-टाइम हाई को चुनौती देने की स्थिति में है।

7. जमना ऑटो इंडस्ट्रीज (Jamna Auto Industries)

इस सूची में आखिरी नाम जमना ऑटो इंडस्ट्रीज का है। ब्रोकरेज ने इसमें ₹119 से ₹128 के दायरे में खरीदारी की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 152 रुपये रखा है। इससे करीब 21 फीसदी की तेजी की उम्मीद जताई गई है। ICICI डायरेक्ट के मुताबिक, शेयर में तकनीकी रूप से मजबूती के संकेत दिख रहे हैं और आने वाले महीनों में इसमें अच्छा अपसाइड देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- यह शेयर देगा दोगुना रिटर्न! मोतीलाल ओसवाल ने लगाया दांव, बुल केस में 114% बढ़ सकता है भाव

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।