Get App

Stocks to BUY: ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 32% तक रिटर्न, ब्रोकरेज ने लगाया दांव, जानें टारगेट प्राइस

Stocks to BUY: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई ब्रोकरेज हाउस ने 5 चुनिंदा शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि इन शेयरों में 18% से लेकर 32% तक का रिटर्न मिलने का अनुमान है। इन शेयरों में वी-मार्ट रिटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, लेंसकार्ट और जेएसडब्ल्यू सीमेंट शामिल हैं। आइए जानते हैं इन शेयरों की खासियत और इनके टारगेट प्राइस

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 20, 2026 पर 6:14 PM
Stocks to BUY: ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 32% तक रिटर्न, ब्रोकरेज ने लगाया दांव, जानें टारगेट प्राइस
Stocks to BUY: मॉर्गन स्टेनली ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) पर अपनी ‘ओवरवेट’ की रेटिंग बरकरार रखी है

Stocks to BUY: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कई ब्रोकरेज फर्मों ने 5 चुनिंदा शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि इन शेयरों में 18% से लेकर 32% तक का रिटर्न मिलने का अनुमान है। इन शेयरों में वी-मार्ट रिटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, लेंसकार्ट और जेएसडब्ल्यू सीमेंट शामिल हैं। आइए जानते हैं इन शेयरों की खासियत और इनके टारगेट प्राइस

1. वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail)

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट ने वी-मार्ट रिटेल के शेयर पर ‘Buy’ (खरीदें) की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि रिटेल सेक्टर में यह उनका सबसे मजबूत भरोसे वाला स्टॉक है। एक्सिस डायरेक्ट के मुताबिक, भारत का रिटेल बाजार अभी भी ज्यादातर असंगठित है। छोटे शहरों और उभरते बाजारों में ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं, जिसका फायदा V-Mart को मिल सकता है।

ब्रोकरेज ने V-Mart के शेयर के लिए 760 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। गुरुवार के बंद भाव 578 रुपये के मुकाबले यह करीब 182 रुपये या लगभग 31% की संभावित बढ़त दिखाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें