Stocks To Buy: HSBC ने इन 6 होटल शेयरों पर लगाया दांव, मिल सकता है 45% तक रिटर्न, जानें टारगेट

Stocks To Buy: ब्रोकरेज फर्म HSBC का मानना है कि देश की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री इस समय एक बेहद मजबूत दौर से गुजर रही है। मजबूत मांग, सीमित सप्लाई और बेहतर मार्जिन के चलते होटल सेक्टर निवेश के लिहाज से आकर्षक बनता जा रहा है। HSBC के मुताबिक, होटल रूम के रेट में पिछले 4 सालों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है और ऑक्युपेंसी रिकॉर्ड स्तर पर है

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 8:42 PM
Story continues below Advertisement
Stocks To Buy: लीला होटल्स (Leela Hotels) पर ब्रोकरेज ने ‘Buy’ की रेटिंग के साथ 568 रुपये का टारगेट दिया है

Stocks To Buy: ब्रोकरेज फर्म HSBC का मानना है कि देश की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री इस समय एक बेहद मजबूत दौर से गुजर रही है। मजबूत मांग, सीमित सप्लाई और बेहतर मार्जिन के चलते होटल सेक्टर निवेश के लिहाज से आकर्षक बनता जा रहा है। HSBC के मुताबिक, होटल रूम के रेट में पिछले 4 सालों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऑक्युपेंसी रिकॉर्ड स्तर पर है। विदेशी पर्यटकों की संख्या में सुधार दिख रहा है और घरेलू पर्यटन कई सालों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है।

HSBC का कहना है कि नई होटल क्षमता जुड़ने के बावजूद सप्लाई अभी भी मांग के मुकाबले कम है। इसी असंतुलन का फायदा होटल कंपनियों को मिल रहा है। इसे देखते हुए में ब्रोकरेज ने कई होटल कंपनियों के शेयरों पर अपनी कवरेज शुरू की है और इनमें से अधिकतर को इसने 'Buy (खरीदें)' रेटिंग दी है। इसमें खासतौर से 6 शेयर शामिल हैं- शैलेट होटल्स, इंडियन होटल्स, आईटीसी होटल्स, लेमन ट्री होटल्स, लीला होटल्स और साम्ही होटल्स।

एचएसबीसी ने शैलेट होटल्स (Chalet Hotels) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है और इसके लिए 1,144 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से लगभग 39.5% की तेजी का अनुमान है। ब्रोकरेज ने इंडियन होटल्स (Indian Hotels) के शेयर पर अपनी 'बाय' की रेटिंग बनाए रखी है और इसके लिए 874 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से लगभग 35.3% की तेजी का संकेत देता है।


आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) के शेयर पर HSBC ने ‘Buy’ की रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और इसके लिए 226 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 24% की संभावित तेजी का अनुमान है।

वहीं लीला होटल्स (Leela Hotels) पर ब्रोकरेज ने ‘Buy’ की रेटिंग के साथ 568 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो करीब 39.2% की अनुमानित तेजी का संकेत देता है।

सबसे ज्यादा तेजी का अनुमान लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) में लगाया गया है। HSBC ने इस शेयर को‘Buy’ की रेटिंग दी है और इसके लिए 179 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से लगभग 44.6% की तेजी दिखाता है। इसके अलावा साम्ही होटल्स (Samhi Hotels) के शेयर पर भी इसने अपनी ‘Buy’ की रेटिंग दोहराई है और ₹244 का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें करीब 38.9% की अपसाइड दिखाई दे रही है।

हालांकि, वेनटिव (Ventive) पर HSBC ने रुख थोड़ा सतर्क किया है। ब्रोकरेज ने इसे ‘Buy’ की रेटिंग से घटाकर ‘Hold’ कर दिया है और टारगेट प्राइस 838 रुपये कर दिया है। इसके बावजूद इस शेयर में भी करीब 15.8% की तेजी की गुंजाइश बताई गई है।

HSBC का कहना है कि मजबूत फंडामेंटल्स, बेहतर बैलेंस शीट और स्वस्थ मार्जिन के बावजूद होटल सेक्टर की वैल्यूएशन अभी भी ज्यादा महंगी नहीं है। फिलहाल यह सेक्टर अपने पांच साल के औसत वैल्यूएशन के मुकाबले करीब 17% के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज के अनुसार, हालिया कमजोरी जो भू-राजनीतिक तनाव और खराब मौसम जैसी वजहों से आई, निवेश के लिए एक अच्छा मौका पेश करती है।

आगे की बात करें तो HSBC को उम्मीद है कि FY25 से FY28 के बीच पूरे सेक्टर का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) 16% से 21% की मजबूत CAGR से बढ़ेगा। इस ग्रोथ को औसतन 5-7% सालाना रूम रेट बढ़ोतरी, प्रमुख शहरी और लीजर डेस्टिनेशन में बेहतर ऑक्युपेंसी, हाई-मार्जिन मैनेज्ड रूम्स की संख्या बढ़ने और दूसरे सहायक बिजनेसों के स्थिर योगदान से समर्थन मिलेगा।

ब्रोकरेज का यह भी अनुमान है कि जिन कंपनियों को वह कवर कर रहा है, उनके EBITDA मार्जिन अगले तीन सालों में औसतन 140 बेसिस प्वाइंट तक सुधर सकते हैं। बेहतर ट्रैफिक मिक्स, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और मैनेज्ड रूम इन्वेंट्री की ओर बढ़ता झुकाव इस मार्जिन विस्तार के प्रमुख कारण होंगे।

कंपनी का नाम रेटिंग टारगेट प्राइस (₹ में) संभावित उछाल (Upside)
Lemon Tree Hotels Buy ₹179 ~44.6% तक
Chalet Hotels Buy ₹1,144 ~39.5% तक
Samhi Hotels Buy ₹244 ~38.9% तक
Indian Hotels Buy ₹874 ~35.3% तक
ITC Hotels Buy ₹226 ~24% तक

यह भी पढ़ें- Gold-Silver Crash: गोल्ड और सिल्वर में क्यों आई भयंकर गिरावट? खरीदारी का मौका या अब खत्म हो गई तेजी?

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।